
मोदी सरकार का तोहफा अब एक फोन पर बैंक से घर पहुंचेगे रूपये
मुरादाबाद: सरकारी और प्राइवेट बैंकों के तर्ज पर अब डाकघर से भी ग्राहकों को ये सुविधा मिलने जा रही है। जिसमें वे डाकिये के माध्यम से अपना खाता खुलवा सकते हैं। यही नहीं टोलफ्री नम्बर पर काल कर डाकिया ग्राहक के घर भी पैसा पहुंचाएगा। इन सब सुविधाओं का दावा करने वाल डाक विभाग बेहद उत्साहित है। क्यूंकि ग्रामीण स्तर पर इस तरह की सेवा कोई उपलब्ध नहीं करवा रहा जिसका फायदा उसे मिलेगा। फिर डाकघर का भरोसा आज भी लोगों में हैं। प्रवर डाक अधीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि इससे ग्राहकों को बिलकुल आम बैंकों जैसी सुविधाएं मिलने जा रहीं हैं।
15 शाखाएं खुलेगी
आज से शुरू होने जा रही इस सेवा में पूरे मंडल में पहले चरण में 15 शाखाएं खुलने जा रहीं हैं। सांसद सर्वेश सिंह आज मुख्य डाकघर में इस सेवा का उदघाटन करेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उपभोक्ताओं को बैंकों की तरह सेवाएं देगा। ग्रामीण इलाकों में डाकिया मोबाइल एप से उपभोक्ताओं के खाते खोलेगा। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर फोन कर घर तक कैश मंगवा सकेंगे।
बाढ़ का कहर : रामगंगा खतरे के निशान से नीचे, लेकिन तबाही के निशान देख सहमे ग्रामीण
ये सुविधाएं मिलेंगी
बिना कोई दस्तावेज जमा किए खाता खोलने की सुविधा
जमा धन पर चार फीसदी ब्याज
तीन महीने में फ्री स्टेटमेंट सुविधा
एमएमएस और मिनी स्टेटमेंट सुविधा
क्यूआर कार्ड के माध्यम से सुविधा
पोस्टमैन द्वारा ग्राहकों को घर में बैंकिंग सुविधा
बिजली और पानी का बिल जमा करने की सुविधा
मोबाइल रिचार्ज, बीमा प्रीमियम भुगतान सुविधा
डाकघर के खातों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से लिंक करने की सुविधा
पहला प्रयोग
देश में ये बैंकिंग प्रयोग अपनी तरह का पहला प्रयोग है। जिसे डाक विभाग करने जा रहा है। जिसमें ग्रामीण इलाकों के लोग बिना जाए अपना खाता खुलवाने से लेकर उसका प्रयोग कर सकेंगे। डाकिया एप के माध्यम से खाता खोलेगा और फिर पैसे निकालने जमा करने के लिए एक टोलफ्री नम्बर देगा। जिस पर कभी भी काल कर ये सुविधा ली जा सकती है।
Published on:
1 Sep 2018, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.