15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल का खाना खाने से पूरे परिवार की हालत बिगड़ी

होटल चस्का से पूरे परिवार के लिए मंगाया गया था खाना

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर. शहर के एक परिवार को होटल से खाना मंगाना महंगा पड़ गया। होटल से आए खाने को खाकर पूरे परिवार की हालत बिगड़ गई तो पड़ोसियों ने इस परिवार को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत है की प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के सभी सदस्यों की हालत में सुधार है और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। परिवार के सदस्यों ने होटल स्वामी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच को शुरू कर दी है।

घटना सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र की है। मोहल्ला ख़ान आलमपुरा में रहने वाले आयाज़ ने रविवार को बाहर खाने का प्रोग्राम बनाया और जब परिवार के कुछ सदस्यों ने यह डिमांड रखी कि बाहर का खाना घर पर ही मंगा लिया जाए तो परिवार के मुखिया ने पास ही के एक होटल में परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना ऑर्डर कर दिया। इस परिवार ने गुरुद्वारा रोड पर स्थित चस्का रेस्टोरेंट से शोबरमा-तंदूरी चिकन-खोरमा ऑर्डर किया था। जब यह खाना घर पहुंचा तो परिवार के सभी सदस्य एक टेबल पर इकट्ठा हुए और बड़े शौक से परिवार के छोटे से लेकर सभी बड़े सदस्यों ने इस खाने को खाया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुए इस परिवार के सदस्यों ने बताया कि खाना खाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के मुखिया आयाज़ उनकी पत्नी चांद बीबी, बेटा नाबाज़ और बेटी नुज़हत व हलीमा के अलावा इनके घर पर आए मेहमान चौधरी विहार निवासी केशर व उनके बेटे दिलावर की भी हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने इस परिवार के सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां समय रहते इन सभी को प्राथमिक उपचार मिल गया। चिकित्सकों के मुताबिक अगर प्राथमिक उपचार मिलने में और देर हो जाती तो छोटे बच्चों की हालत और अधिक गंभीर हो सकती थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

जनकपुरी थाना पुलिस ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है, जो खाना रेस्टोरेंट से आया था उसको सुरक्षित किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

होटल में खाना खाए तो बिल जरूर लें

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में जो घटना घटी है। उसने एक बार फिर यह बात साबित कर दी है कि किसी भी होटल में खाना खाने के बाद या खाना मंगाने पर बिल जरूर लेना चाहिए। यदि होटल में बने खाने से आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है या आप की तबीयत खराब हो जाती है तो आप बिल के आधार पर होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।