2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर सहारनपुर में मुकदमा दर्ज, गायों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आराेप

हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर निर्मल सिंह का फॉर्म हाउस मंत्री ने फॉर्म हाऊस पर पाल रखे हैं घाेड़े फॉर्म हाउस में गाय पर गाेलियां बरसाने का आराेप

3 min read
Google source verification
nirmal_singh.jpg

nirmal singh

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) हरियाणा ( Haryana ) के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ( Nirmal Singh ) पर सहारनपुर में मुकदमा दर्ज ( FIR filed ) हुआ है। उनके ऊपर तीन गायों पर अंधाधुंध गाेलियां बरसाने का आराेप हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर हंगामा किया था और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट भी किया था। सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद बेहट पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का घोड़ों का फार्म है, जो यूपी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित है। इस फार्म पर पूर्व मंत्री ने घोड़े पाले हुए हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए वह अक्सर वह यहां आते जाते रहते हैं। बताया जाता है कि यह घटना गुरुवार की है और गुरुवार को पूर्व मंत्री अपने फार्म हाउस पर ही थे। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक उस दिन तीन गाय यमुना में पानी पीने के लिए वहां चली गई ताे पूर्व मंत्री ने उन पर अंधाधुंध गाेलियां बरसा दी। एक गाय गोली लगने से माैके पर ही गिर गई जबकि अन्य दो अन्य गाय लापता हाे गई।

यह भी पढ़ें: फरार बेटे का नोटिस चस्पा करने आई पुलिस की डांट से पिता की मौत, ग्रामीणाें ने शव रखकर लगाया जाम

पशुपालक के अऩुसार वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता इस मामले काे अपने हाथ में ले लिया। बजरंगदल कार्यकर्ता भी घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे लेकिन उनकी भी सुनवाई नहीं हाे सकी। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने फार्म हाउस के मालिक यानी हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही लेकिन पुलिस ने मामला हरियाणा सीमा का बता दिया। जब पुलिस थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए घटना में कार्रवाई की मांग की और पूरे मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ-करनाल हाईवे पर कार में लगी आग जिंदा जला चालक

जब मामला सोशल मीडिया पर गरमाया तो सहारनपुर पुलिस बैकफुट पर आ गई और पुलिस ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमें में निर्मल सिंह के अलावा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी रिपोर्ट
पुलिस ने दर्ज की है। एफआईआर में निर्मल सिंह के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति भी बताया गया है लेकिन उसका नाम और पता नहीं है। यानी एक अज्ञात व्यक्ति भी इस मामले में लिप्त है उसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
पुलिस ने आरोपी पूर्व मंत्री के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 3 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 6 और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


ये है तहरीर
पुलिस को दी तहरीर में बरथा कोरसी के रहने वाले इमाम हुसैन ने पुलिस काे बताया है कि वह मूल रूप से माेहंड का रहने वाला है लेकिन काफी समय बरथा काेरसी में रहता है और गाय भैंस पालकर अपनी गुजर-बसर करता है। 12 नवंबर को वह अपनी गाय चराने के लिए शाम करीब 5:00 बजे यमुना की ओर गया था उसी दौरान तीन गाय हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस की तरफ चली गई। पूर्व मंत्री अपने पांच साथियों के साथ घूम रहे थे जिन्होंने उनकी गाय पर अपनी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गाय घायल हो गई जाे घायल है जबकि दो शेष गाय का कोई पता नहीं चल रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने पहले इस घटना के बारे में गांव के जिम्मेदार लाेगाें काे भी बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।