
हाजी इकबाल का फाइल फोटो
लंबे समय से फरार चल रहे सहारनपुर के रहने वाले पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल पर एक और शिकंजा कसा गया है। ठेकेदार को बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने हाजी इकबाल की डीएम आवास के पास वाली भगत सिंह कॉलोनी में स्थित कोठी को कुर्क कर लिया है। मिर्जापुर थाने में हाजी इक़बाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में पुलिस ने अब ये कार्रवाई की है।
जानिए क्या है पूरा मामला
पूर्व बसपा एमएलसी ने सहारनपुर के घाड़ क्षेत्र मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी बनाई थी। कुरडी खेड़ा गांव के रहने वाले नूर हसन के मुताबिक उन्हें ग्लोकल यूनिवर्सिटी में काम मिला था। उनके पास 70 लाख रुपय का काम था। उन्होंने पूरा काम कर दिया था। काम के बदले में 70 लाख रुपये हाजी इकबाल से लेने थे लेकिन आधे पैसे ही मिल सके। आरोप है कि जब पूरे पैसे मांगे तो बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई थी।
मिर्जापुर थाने में दर्ज है FIR
मिर्जापुर थाना पुलिस ने नूर हसन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में जब हाजी इकबाल अपने बयान के लिए नहीं पहुंचे तो पुलिस ने उनकी संपत्ति को कुर्क किए जाने की अर्जी न्यायालय में लगाई थी। हाजी इकबाल की कोठी की कीमत 50 लाख रुपये मानी गई है। इस आधार पर अब कोठी को कुर्क कर लिया गया है।
कुर्क की गई संपत्ति से भरा जाएगा हर्जाना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के अनुसार हाजी इकबाल की कोठी की कीमत करीब 50 लाख रुपये मानी गई है। इसी आधार पर संपत्ति को कुर्क किया गया है। पीड़ित ने करीब 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। इसी आधार अब इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
12 Jan 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
