12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर : जुलाई से सहारनपुर में शुरू होगा विश्वविद्यालय

Highlights जुलाई माह में 10 कमरों से शुरू होगा विश्वविद्यालय सहारनपुर जिलाधिकारी को पहुंचे आदेश मेरठ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार काे अतिरिक्त प्रभार

2 min read
Google source verification
यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर में जुलाई माह से राज्य विश्वविद्यालय का संचालन होगा। वर्तमान में 10 कमरों में विश्वविद्यालय का संचालन होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार को सहारनपुर विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। माना जा रहा है कि सहारनपुर विश्वविद्यालय काे कुलपति भी मेरठ विश्वविद्यालय से ही मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नजीर: सहारनपुर की बेटी आस्था शर्मा का नाम Guinness Book of World Record में दर्ज

सहारनपुर में वर्षों से विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी। सहारनपुर में विश्वविद्यालय ना होने की वजह से सहारनपुर के युवाओं को दूसरे प्रदेशों में पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। लंबे समय से सहारनपुर में विश्वविद्यालय शुरू होने के कयास जताए जा रहे थे लेकिन अब विशेष सचिव अब्दुल समद ने सहारनपुर जिलाधिकारी आलाेक कुमार को विश्वविद्यालय जुलाई से शुरू करने के निर्देश भेजकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। सहारनपुरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है कि जुलाई माह से सहारनपुर में विश्वविद्यालय शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च माह में सहारनपुर विश्वविद्यालय काे कुलपति भी मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें : रिन्‍युअल की फाइल अटकी ताे SSP से बोली पूर्व विधायक 'गुलेल' काे ही बना लूंगी रिवॉल्वर

50,000 से अधिक छात्रों को होगा लाभ

सहारनपुर विश्वविद्यालय बनने से 50,000 से अधिक युवाओं को लाभ होगा। सहारनपुर मंडल में 170 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं और इनमें 11 सरकारी हैं जबकि 20 कॉलेज सहायता प्राप्त है। अगर सहारनपुर की बात की जाए तो जेवी जैन डिग्री कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज और मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज जैसे कॉलेज भी हैं। यह सभी कॉलेज अभी तक मेरठ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं लेकिन सहारनपुर से मेरठ की दूरी काफी होने की वजह से युवाओं को विश्वविद्यालय संबंधी किसी भी कार्य के लिए मेरठ की दौड़ लगानी होती है। अब सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यहां के युवाओं काे राहत मिलेगी।