सहारनपुर। अपनी आवाज से लाखों दिल जीत लेने वाली सहारनपुर की आस्था शर्मा ने गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आजाद हिंद फौज के शहीदों की याद में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में आस्था शर्मा शामिल हुई थी इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक गायकों ( सिंगर ) ने अपनी प्रस्तुति दी और इन गायकों में सहारनपुर की आस्था शर्मा मुख्य रूप से शामिल रही।