डीआईजी ने यह भी कहा है कि हॉटस्पॉट इलाकों में डिलीवरी के साथ-साथ चिकित्सीय परामर्श की व्यवस्था भी की जाए। जहां तक संभव हाे टेलीफाेन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श दिलवाया जाए। इसके लिए हॉट स्पॉट इलाकों में पंपलेट चस्पा कराए जाएं जिन पर चिकित्सकों के नंबर और समय परामर्श का समय अंकित हाे। उन्हाेंने यह भी कहा है कि, सुबह के समय 6:00 से 9:00 तक काफी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह लोग राशन और सब्जी आदि लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में व्यवस्था की जाए कि ज्यादा से ज्यादा सामान लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त हो सके।