
इलाज कराता साहवेज
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) बेहट क्षेत्र के गांव जसमोर में एक गुलदार ( Guldar ) ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इनमें से एक भाई इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि दो भाइयों ने भागकर अपनी जान बचाई। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल होने वाले भाई को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार शाम की है जसमोर निवासी मोहम्मद इसरार के तीन बेटे सावेज, इंतजार और शमीम अपने खेत पर गेहूं की फसल काट रहे थे। बताया जाता है कि फसल काटते हुए एक भाई सावेज खेत में खड़े अमरूद के पेड़ के पास गया और अमरूद तोड़ने लगा। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले में सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलदार को देख दूसरे भाइयों ने शोर मचा दिया। दोनों भाइयों ने शोर मचाया तो गुलदार ने इन पर भी हमला बोलने की कोशिश की लेकिन किसी तरह दोनों भाइयों ने भागकर अपनी जान बचाई। जब गुलदार के हमले की खबर गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंच गए और हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शावेज को अस्पताल लेकर पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शावेज को हायर सेंटर रेफर कर दिया जिला अस्पताल में सावेज का उपचार हुआ है।
Published on:
05 Apr 2021 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
