
double toll tax
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर. एक अप्रैल यानि आज से हाइवे का सफर और महंगा हो गया है ।उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ( State Highway Authority ) ने 31 मार्च की आधी रात से टोल टैक्स ( toll tax ) की दरों में बढ़ोत्तरी दी है। टोल टैक्स की दरों में पांच फीसदी तक की वृद्धि की गई है। उदाहरण के तौर पर जिस टोल प्लाजा पर 31 मार्च तक 135 रुपये टैक्स लिया जा रहा था अब वहां 140 वसूले जाएंगे। इसी तरह से ऐसे टोल प्लाजा जहां 105 रुपये टैक्स लगता था अब वहां नई दरों के अनुसार 110 रुपये वसूले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: एक अप्रैल से महंगी हुई शराब गिर गए बीयर के दाम
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही कर दिया था। अब इसी क्रम में 31 मार्च की आधी रात से ही टाेल प्लाजाओं पर बढ़ा हुआ टैक्स वसूला गया। पहले ही यह सूचित कर दिया गया था कि 31 मार्च की रात 12:00 बजे से नई दरे लागूं हाे जाएंगी। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर रोहाना में स्थित टोल प्लाजा पर रात 12:00 बजे से बड़ी दरें वसूली गई। रोहाना के अलावा शाहजहांपुर और छुटमलपुर टोल प्लाजा पर भी आधी रात से ही टोल टैक्स की दरों में वृद्धि हाे गई।
टोल टैक्स की दरों में वृद्धि होने के बाद अब सहारनपुर मुजफ्फरनगर के बीच रोहाना स्थित टोल प्लाजा पर कार चालकों को 135 के स्थान पर 140 वसूले जा रहे हैं। इसी तरह से बस और ट्रक से अब 420 रुपए लिए जा रहे हैं। देहरादून जाने वाले लाेगाें के लिए थोड़ा राहतभरी खबर है। कोलकी टोल प्लाजा के मैनेजर साैरभ कुमार ने बताया कि आधी रात से दरें बढ़ गई हैं लेकिन कोलकी टोल प्लाजा पर कार से लिए जाने वाले टैक्स की दरों में काेई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसी तरह से अंबाला जाने वाले लोगों को अब टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई टैक्स की दरें देनी होंगी। यहां अभी तक कार से 105 रुपये टोल टैक्स लिया जाता था जाे अब बढ़कर 110 हो गया है। यहां बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को 210 के स्थान पर अब 220 देने होंगे।
बढ़ी हुई दरों पर एक नजर
रोहाना टोल प्लाजा कार से पहले 135 अब 140
रोहाना टोल प्लाजा बस से पहले 205 अब 201
शाहजहांपुर टोल प्लाजा कार से पहले 105 अब 110
शाहजाहांपुर टोल प्लाजा बस से पहले 210 अब 220
छुटमलपुर टोल प्लाजा कार की दरों से काेई परिवर्तन नहीं
छुटमलपुर टोल प्लाजा बस ट्रक से पहले 145 अब 150
Updated on:
1 Apr 2021, 7:19 AM IST
Published on:
1 Apr 2021, 7:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.