5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद इमरान मसूद ने कहा मस्जिद ध्वस्तीकरण का आदेश असंवैधानिक, शीर्ष अदालत में देंगे जवाब

Saharanpur News सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि मस्जिद को गिराने के पीछे चुनावी बिसात है लेकिन हम भाईचारे को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। कलम से लड़ाई लड़ी लाएगी।
3 min read
Google source verification
Imran masood

अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते सांसद इमरान मसूद (फोटो पत्रिका )

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का विरोध करते हुए सांसद इमरान मसूद ने इस निर्माण और कार्रवाई दोनों को असंवैधानिक करार दिया है। अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगामी 2027 चुनाव को फोकस करके की गई है लेकिन हम भाईचारा खराब नहीं होने देंगे। कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेंगे। बोले कि हमने अदालत में डॉक्यूमेंट लगाए थे लेकिन हमारे यानि मस्जिद पक्ष के डॉक्यूमेंट को नजर अंदाज किया गया।

सांसद बोले कलेक्ट्रेट ही याकूब खां की जमीन में

एक सवाल के जवाब में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह जमीन आज भी याकूब खां और वहीद खां के नाम है। कलेक्ट्रेट परिसर पूरा ही याकूब खां और वहीद खां के नाम पर थी। मस्जिद पहले थी और कलेक्ट्रेट बाद में बनी। उस समय जमींदारा होता था और बिना बैनामे के ही कलेक्ट्रेट बन गई थी। उस समय ना तो उन्होंने कोई मुआवजा लिया और ना ही दान किया। तो ऐसे में मस्जिद को तोड़ना तो दूर की बात है पहले सरकार यह साबित करे कि जमीन उनकी है। इमरान मसूद ने कहा कि अदालत से जो आदेश हुए हैं उनके मुताबिक मस्जिद पक्ष को आदेशों के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करने के लिए समय था लेकिन लेकिन बिना किसी नोटिस के मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। बोले कि, यह कार्रवाई 2027 के चुनाव को फोकस करके की गई है।

आपसी भाइचारे को खराब नहीं होने देंगे

सांसद ने आगे कहा कि जो भी किया गया है उसके पीछे भाईचारे के ठेस पहुंचाने की साजिश है लेकिन हम आपसी भाईचारा खराब नहीं होने देंगे। हम इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हाईकोर्ट में हमारे वकील पहुंच गए हैं। हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। इमरान मसूद ने कहा कि यह सरकार का फंडा है। लोगों के बीच खाई खोदने का प्रयास किया गया है ताकि लोग इस मामले में फंस जाए और जो बुनियादी मुद्दे हैं उन्हे भूल जाए। ये सारा मामला डॉक्यूमेंट का है। कागजों के आधार पर हम लड़ाई लड़ेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि इस मामले में कांग्रेस उनके साथ है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर पहुंचेंगे और इस मामले को पूरी गंभीरता से उठाया जाएगा।

हमारे अधिकारों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है

धर्मस्थलों को गिराने का जो काम हो रहा है वह बहुत गलत है। हमारे अधिकारों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है देश के संविधान को रौंदा जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव जीतना और हारना अलग बात है। आम जन यह जानता है कि सौहार्द बनाकर रखना है। जो लोग शहर में अमन शांति चाहते हैं वो इस कार्रवाई से खुश नहीं होंगे। मस्जिद ध्वस्त कर दी यह अलग विषय है लेकिन मस्जिद को ध्वस्त क्यों किया हम इस बात पर लड़ेगे। यह कार्रवाई असंवैधानिक है। हाल ही में हाईकोर्ट ने एक ऐसा आदेश दिया भी जो नजीर बन गया है जिसमें इसी तरह की कार्रवाई पर मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।

हमारे लिए यह काला दिन

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि प्रशासन संविधान के अनुरूप काम नहीं कर रहा है। यह दिन हमारे लिए काला दिन है। बोले कि मैं किसी को अपने घर से निकाल दूं, लेकिन इसके लिए पहले घर तो मेरा हो। फिर बोले कि हम काला दिन मना रहे हैं और आज का दिन हमारे लिए काला दिन है। यह कार्य पूरी तरह से कानून को रौंदने वाला है। बोले कि मैं इस मामले को चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहते। हमारी मस्जिद शहीद हुई है हमे तकलीफ है। शीर्ष अदालत में हम इस मामले को उठाएंगे।

जनता से संयम की अपील

एक सवाल के जवाब में इमरान मसूद ने कहा कि इस में जनता को शांत रहना है। जनता के लड़ने से कुछ नहीं होगा। यह मामला कानूनी है इसे हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे। हाइकोर्ट जाएंगे और फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मजबूती तरीके से लड़ाई को लड़ेंगे। इसमें लाठी डंडे से नहीं लड़ा जाएगा यह लड़ाई कलम की है इस लड़ाई को कलम से ही लड़ा जाएगा। हमारी मांग है कि हमारी जो मस्जिद तोड़ी गई है उस मस्जिद के मुआवजे की मांग करते हैं। इसके साथ-साथ किस आधार पर मस्जिद को तोड़ दिया गया इन सभी मांगों के साथ हम शीर्ष अदालत में जाएंगे। बाद में सांसद ने कहा कि हमे पूरी उम्मीद है कि यह मामला नजीर बनेगा, हमारे कागजात पक्के हैं। प्रशासन ने गलत कार्रवाई की है।

दिनभर बुलडोजर चलने के बाद शाम को ऐसा दिखा मंजर

सुबह करीब पांच बजे कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद के परिसर को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। शाम करो करीब छह बजे जब पत्रिका टीम मौके पर जाकर देखा तो पूरी बिल्डिंग जमीदोज हो चुकी थी। उस वक्त जो हालात थे वो आपको नीचे वीडियो में दिखा रहे हैं।