
Video: इमरान मसूद की पत्नी ने किया ऐसा डांस कि नाराज हो गए देवबंदी उलेमा
देवबंद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष इमरान मसूद फिर से विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से इमरान मसूद व उनकी पत्नी सायमा से देवबंदी उलेमा ने नाराजगी जताई है।
क्या है वीडियो में
इमरान मसूद सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भी हैं। सहारनपुर में इन दिनों 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इमरान मसूद की पत्नी सायमा फिल्मी गानों पर डांस कर रही हैं। वीडियो में सायमा के साथ कुछ और महिलाएं भी डांस कर रही हैं। पास ही में इमरान मसूद खड़े हैं। इमरान की पत्नी व अन्य महिलाएं उनको भी डांस करने के लिए कह रही हैं।
क्या कहा उलेमा ने
इमरान मसूद व उनकी पत्नी के वायरल वीडियो पर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी मुस्तफा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में बेपर्दा होकर नाच-गाना या कूद-फांद करना जायज नहीं है। बेपर्दा होकर डांस करना सही नहीं है। इस्लाम इस तरह की चीजों की इजाजत नहीं देता है। ऐसा गुनाह करने पर उनको तौबा करनी चाहिए।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
29 Apr 2019 03:52 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
