
सहारनपुर। साेशल साइट्स पर वायरल हो रहे अपने एक तिलक लगे फाेटाे पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को परेशानी में डाल दिया है। इस फोटो की आड़ में विरोधी जहां उनकी छवि मुसलमानों के बीच बिगाड़ने में जुटे हैं। वहीं, इमरान मसूद इसे शरारती तत्कवों की करतूत बता रहे हैं। उनका कहना है कि माथे पर तिलक फोटो शॉप के जरिए छेड़छाड़ कर लगाया गया है। उनका कहना है कि उनकी जो फाेटाे वायरल हाे रही है है, वह पाेंटा साहिब में एक गुरुद्वारे का है। वह पिछले दिनों सिखों के एक कार्यक्रम में वहां गए थे। इसी दौरान वहां उनका सम्मान किया गया था। इसी दाैरान उन्हें सराेपा भेंट दिया गया था। वही सराेपा उनके कंधाें पर है। सिक्खाें के कार्यक्रम में तिलक नहीं लगाया जाता एेसे में फाेटाे में तिलक कहां से आया, यह उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। इस तरह उन्हाेंने वायरल हाे रहे अपने फाेटाे की प्रामणिकता काे संदिग्धता के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि दूसरे धर्म की इज्जत करना आैर दूसराें के धर्म का एहतराम करने की इस्लाम खुली इजाजत देता है। उनकी इस फोटो पर हो रही बहस पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिस बात पर बहस की जा रही है, वह देश में बहस का मुद्दा नहीं हैं। यह देश प्यार माेहब्बत के बगैर नहीं चलेगा । हमें इस संकीर्ण साेच से बाहर आना हाेगा।
यह भी पढ़ेंः BJP सांसद हुकुम सिंह की बेटी उप चुनाव में हारी तो करा दिया बर्खास्त: निलंबित अपर आयुक्त
मेरे फाेटाे काे संकीर्ण मानसिकता के लाेग बना रहे हैं मुद्दा
वाराणसी में मुस्लिम महिलाआें के श्रीराम की आरती करने के बाद बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की हवन में आहुति देते हुए फाेटाे वायरल हाेने पर आैर अब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद की फाेटाे वायरल हाेने की सीरियल घटनाआें के बारे में पूछने पर खुद इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि देश में इन बाताें काे बहस का मुद्दा क्याें बनाया जा रहा है। वह बाेले कि आज हमें विकास पर बहस करनी चाहिए। राेजगार मुद्दा बनना चाहिए। भाईचारे पर बहस करनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य है कि इन बातों पर बहस छेड़ी जा रही है। यह संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। हमें अगर आगे बढ़ना है तो इस तरह की बहस काे छाेड़ना हाेगा।
यह भी पढ़ेंः सावधानः यूपी के इस शहर में एक के बाद एक मिल रहे हैं लावारिस शव, हत्यारों का नहीं मिल रहा सुराग
इस्लाम हमें इसकी खुले ताैर से इजाजदत देता है
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि यह देश बिना भाईचारे आैर प्रेम के नहीं चल सकता। जिस तरह की बहस की जा रही है, उनका काेई उद्देश्य नहीं है। हम दूसरे धर्म की इज्जत करें, दूसरे धर्म का एहतराम करें। इस्लाम भी हमें इसकी खुली इजाजत देता है। हम जिस देश में रह रहे हैं, उस देश के सभी धर्माें के लाेगाें के साथ हमें माेहब्बत के रिश्ते कायम करने हाेंगे। दूसरे धर्म की इज्जत करना आैर एहतराम करना हमारे लिए सर्वाेपरि है।
मुझे मुसलमान हाेने पर फख्र है
इमारन मसूद ने साफ कहा है कि उन्हे मुसलमान हाने पर फख्र है। जहां तक दूसरे धर्माें की बात है ताे इस्लाम यह सिखाता है कि दूसरे धर्म की इज्जत की जाए आैर उनका एहतराम किया जाए। उन्हाेंने बताया कि पाेंटा साहिब में उनके एक साथी है। उनका टिकट पाेंटा विधान सभा से हुआ है। उनके नामांकन कार्यक्रम में हम बेहट विधायक और सहारनपुर देहात विधायक के साथ वहां गए थे। वहां मस्जिद आैर गुरुद्वारा में उनके प्राेग्राम थे। इसी दाैरान उन्हें सराेपा भेंट किया गया था। लेकिन, उसमें उनके माथे पर जो तिलक दिख रहा है, यह बात उन्हें भी समझ नहीं आ रही है।
Published on:
25 Oct 2017 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
