
आज इन दो राज्यों को जोड़ने वाले रूट पर 4 घंटे तक बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन,जानिए क्यों
सहारनपुर।अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है दरअसल आज 4 घंटे तक सहारनपुर से अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। यह रूट उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ता है और इस रूट पर सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस अवधि में दो ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है।जबकि दो अन्य ट्रेनों को सहारनपुर तक ही चलाया जाएगा।यह ट्रेन सहारनपुर से आगे नहीं जाएंगी।इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।यदि आप ट्रेन के माध्यम से यमुनानगर अंबाला या हरियाणा जाने की योजना बना रहे हैं।तो आज आपको अपना यह प्लान बदलना होगा।हम आपको बताएंगे कि आज ट्रेनें बंद होने के कारण आपके पास विकल्प क्या है और आप कैसे सहारनपुर से अंबाला यमुनानगर और हरियाणा का सफर कर सकेंगे।
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
सहारनपुर और अंबाला के बीच 4 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से रेलवे ने अंबाला सहारनपुर मेमो ट्रेन और सहारनपुर अंबाला पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है। यह ट्रेन रविवार को नहीं चलेंगी। इनके अलावा मेरठ अंबाला पैसेंजर को सहारनपुर में ही रोक लिया जाएगा। यानी यह ट्रेन आज मेरठ से तो अपने समय पर ही अंबाला के लिए रवाना होगी। लेकिन यह ट्रेन सहारनपुर तक ही आएगी। सहारनपुर में ही इसको रोक दिया जाएगा।वहीं सभी यात्रियों को सहारनपुर में ही उतार दिया जायेगा। सहारनपुर से या ट्रेन आगे अंबाला नहीं जाएगी।इसी तरह से हजरत निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर को भी आज सहारनपुर तक ही चलाया जाएगा। यानी हजरत निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर अपने रोजाना के समय के मुताबिक हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।लेकिन यह ट्रेन सहारनपुर तक ही आएगी। इसके बाद इस ट्रेन को भी यहीं रोक दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी ने इसकी पुष्टि की है उन्होंने कहा है कि रविवार को सहारनपुर अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर कार्य होना है और इसी कार्य के चलते अंबाला डाउन लाइन पर 4 घंटे का प्लॉट लिया गया है यानी इस 4 घंटे की अवधि में सहारनपुर अंबाला के बीच डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
यह होंगे विकल्प
अगर आप सहारनपुर से यमुनानगर अंबाला या फिर हरियाणा का सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको 4 घंटे तक ट्रेन नहीं मिलेंगी। दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आज यमुनानगर अंबाला हरियाणा की ओर जाने के लिए आपको शाम 4:00 बजे के बाद ही रेलवे की सेवाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रोडवेज बस अड्डा है और यहां से आप रोडवेज की बसें ले सकते हैं। रोडवेज की बसों में सफर कर सकते हैं।परिवहन विभाग के अफसरों का कहना है कि सहारनपुर अंबाला के बीच 4 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से अतिरिक्त बसें लगाई गई है और सहारनपुर से अंबाला की ओर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
इसलिए बंद रहेगा संचालन
आप सोच रहे होंगे कि 4 घंटे तक आखरी ट्रेनों का संचालन क्यों बंद रहेगा।तो हम आपको बता देते हैं कि सहारनपुर अंबाला के बीच ट्रेन की पटरी में कुछ तकनीकी सुधार होने हैं।कुछ निर्माण कार्य चल रहा है और इसी निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 4 घंटे का ब्लॉक लिया गया है।4 घंटे के अंतराल में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। और इसके बाद एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।
Published on:
08 Jul 2018 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
