2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना उपचुनाव: जानिए क्यों, इन बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

कैराना उपचुनाव में ईवीएम में खराबी के बाद रात 11.30 तक हुआ मतदान

2 min read
Google source verification

सहारनपुर। कैराना उपचुनाव में ईवीएम वीवीपैट की गड़बड़ी के बाद अब एक और नया खुलासा हुआ है। नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में तीन ऐसे बूथ सामने आए हैं, जिन पर एक भी वोट नहीं डल पाया। इनमें मुख्य रूप से लूंढा गांव का बूथ है। इस गांव में मोकपोल के बाद ही ईवीएम खराब हो गई थी। जिलाधिकारी सहारनपुर पीके पांडे ने इसकी पुष्टि की है, उन्होंने पूछने पर बताया कि यहां सुबह मोकपोल के बाद ही वीवीपैट खराब हो गई थी। इसके बाद दूसरी वीवीपैट मंगाई गई, लेकिन वह भी नहीं चल पाई। इसके बाद भी इंजीनियरों ने यहां काफी प्रयास किए लेकिन ईवीएम स्टार्ट नहीं हो पाई। इस कारण इस गांव में एक भी वोट नहीं डल पाया।

यह भी पढ़ें-EVM में खराबी को लेकर अब भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से कर दी यह बड़ी मांग

यहां मतदान प्रतिशत शून्य रहा है। लूंढा गांव नकुड़ विधानसभा क्षेत्र का गांव है और इस गांव में लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदेय स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन जब ईवीएम मशीन नहीं चली तो सबको निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यहां कई घंटों तक ईवीएम को ठीक करने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन 3 घंटे बाद भी जब ईवीएम ठीक नहीं हुई तो लोग वापस लौट गए और यही कारण रहा कि इस गांव में एक भी वोट नहीं डल पाया।

यह भी पढ़ें-उपचुनाव वोटिंग: जानिए भयंकर गर्मी के बीच कैराना और नूरपुर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

इन गांव में भी कम पड़े वोट
लूंढा गांव के अलावा सरसोहेड़ी गांव में भी ईवीएम खराब होने की वजह से केवल 36 वोट ही डल पाए। जबकि कुंडी गांव में भी बेहद कम वोट पड़े। इस गांव में भी चार से पांच ही वोट डल पाए। जिलाधिकारी सहारनपुर ने तीन बूथों पर एक भी वोट नहीं डलने की पुष्टि की है। केवल एक ही गांव का नाम अभी तक सामने आया है। अभी दो अन्य गांव में शून्य मतदान होने की पुष्टि नहीं की गई है।

Story Loader