
कांवड़ यात्रा
सहारनपुर। शिवमणि त्यागी
कांवड़ यात्रा में भी इस बार चुनावी माहौल दिखाई दे रहा है। 2019 से पहले निकल रही इस कावड़ यात्रा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुणगान हो रहा है तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिदायत भी दी जा रही है। ऐसा पहली बार है जब किसी कावड़ यात्रा में सीधे राजनीतिक प्रहार किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री की जय-जयकार हो रही है। कावड़ शिविरों में जो भजन चल रहे हैं उनमें देवों के देव महादेव के साथ-साथ शिव भक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भजनों पर ठुमके लगा रहे हैं जमकर नाच रहे हैं। पहली बार में आपकाे यह नजारा देखने आैर सुनन में अजीब लग सकता है लेकिन यह भजन आपकाे सुनने में भले ही अजीब लगें भले ही जैसे-जैसे कांवड़ मार्ग पर आगे बढ़ेंगे आपको अधिकांश शिविरों में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के के नाम भजनाें में सुनाई देंगे। थाेड़ा सा ध्यान से सुनते ही आपकाे समझ में आ जाएगा कि इन भजनाें में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ को बधाई दी जा रही होगी आैर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आईना दिखाने की कोशिश भी की जा रही होगी। इन भजनाें में यह बताने की कोशिश की जा रही होगी कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव क्यों हारे थे।
नरेंद्र मोदी को बताया जा रहा है बीजेपी का बब्बर शेर
कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ शिविरों में चल रहे भजनों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे बब्बर शेर का दर्जा दिया गया है। नरेंद्र मोदी के जिन भजनों पर शिवभक्त ठुमके लगा रहे हैं उनमें कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी भाजपाइयों के शेरो में बब्बर शेर लगते है। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में देश का नाम राेशन कर दिया आैर पाकिस्तान काे उसकी आैकात दिखा दी।
योगी को ऐसे किया जा रहा धन्यवाद
डीजे की धमक पर ठुमके लगा रहे शिव भक्त जिन भजनों पर झूम रहे हैं उनके बोल कुछ इस तरह हैं, डीजे बजा दिए योगी ने, रंग जमा दिए योगी ने, यानि डीजे बजने को लेकर शिवभक्त खुशी मना रहे हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुण गा रहे हैं।
अखिलेश को ऐसे दी जा रही हिदायत
जिन भजनों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुणगान हो रहा है उन्हीं भजनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिदायत भी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि अखिलेश ने हुक्म चलाया था डीजे को बंद कराया था। भाेलाें ने उसे हराया था। अब रंग जमा दिए योगी ने डीजे बजवा दिए योगी ने।
Published on:
04 Aug 2018 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
