प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस मौर्य के मुताबिक वर्तमान में आरएसपीएम की मात्रा का ग्राफ 100 तक आ गया है। यह अच्छी खबर है और इस ग्राफ को देखते हुए कहा जा सकता है कि सहारनपुर की आबोहवा लॉक डाउन में काफी साफ हो गई है। इसके लिए लॉक डाउन ही सहायक बना है।
सहारनपुर एक ऐसा शहर है जिसमें अभी तक बाईपास नही है। दिल्ली, अंबाला व देहरादून हाइवे पर दाैड़ने वाले वाहन सहारनपुर शहर के भीतर से होकर गुजरते हैं। यही कारण है कि शहर में अक्सर जाम की स्थिति रहती है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इस शहर में 24 घंटे में सामान्य रूप से चार से पांच घंटे जाम के हालात रहते हैं लेकिन अब सहारनपुर की सड़कें बिल्कुल शांत हैं और यही कारण है कि वायु प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण में भी काफी कमी आई है।