
sarasawa
सहारनपुर। COVID-19 virusCorona virus के चलते किए गए लॉक डाउन ( Lockdown ) में प्रवासी मजदूरों की जान जाेखिम में डालकर यमुना पार करने की तस्वीरे आपने देखी हाेंगी। अब सहारनपुर पुलिस ( Saharanpur Police )
ने ऐसे तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है जो प्रवासी मजदूरों को यमुना पार करा रहे थे। इनके साथी पुलिस काे देखकर भाग गए।
गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रवासी मजदूरों को यमुना पार कराते थे और उनसे इसके एवज में पैसे लिया करते थे। यमुना को पार कराना जोखिम भरा कार्य है और ऐसे में किसी भी प्रवासी मजदूर की जान भी जा सकती है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ग्रामीण इन प्रवासी मजदूरों को जानबूझकर यह कहते हैं कि उन्हें हम यमुना पार करा देंगे और वह सुरक्षित उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएंगे।
इस तरह लंबे दिनों से यमुना पार करके प्रवासी मजदूर हरियाणा से उत्तर प्रदेश आ रहे थे। पुलिस काफी प्रयास करने के बाद भी इन्हे नहीं रोक पा रही थी। अब जब पुलिस ने सभी तरह की पाबंदियां खत्म कर दी हैं और हरियाणा से बसों में बैठाकर मजदूरों को लाया जा रहा है तब भी मजदूरों के यमुना पार करने की घटना सामने आ रही थी। इस पर सरसावा पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्यूब मिली है जिसमें हवा भरकर ये प्रवासी मजदूरों काे यमुना पार करा रहे थे।
इन्हे किया गया है गिरफ्तार
Updated on:
19 May 2020 10:23 pm
Published on:
19 May 2020 10:21 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
