
औली
सहारनपुर। आपने बहुत सी शाही शादियों royal Wedding के बारे में सुना होगा कई बड़ी शादियां देखी भीं हाेंगी लेकिन आज हम आपको एक शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका निमंत्रण कार्ड ही चार किलो चांदी से बना है। शादी में पहुंचने वाले प्रत्येक मेहमान के लिए अलग से हैलीकॉप्टर की व्यवस्था है और मेहमानों की आवाभगत के लिए 1000 प्रोफेशनल स्टाफ की टीम देशभर से आई है। इतना ही नहीं स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए दुनियाभर से सैफ बुलाये गए हैं। इस शादी का बजट भी करीब 200 कराेड़ रुपये है।
हम बात कर रहे हैं सहारनपुर के रहने वाले वाले गुप्ता बंधुओं NRI Ajay Gupta और इनके भाई Atul Gupta के बेटों की शादी की। जून माह में उत्तराखंड के auli में होने जा रही इस Wedding का बजट 200 करोड़ रुपये है। शादी में आने वाले मुख्य मेहमानों की संख्या भी लगभग 200 है। यह मेहमान शादी समाराेह में चार चांद लगा देंगे। शादी की तैयारियां एक महीने पहले से औली में शुरू हो गई हैं। शादी के लिए भारत के सिंगापुर कहे जाने वाले उत्तराखंड के छोटे से शहर औली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आईए जानते हैं काैन-काैन सी हस्तियां पहुंच रही हैं इस शादी में।
ये हस्तियां होंगी विशेष मेहमान
200 कराेड़ बजट वाली इस शाही शादी में भला काैन नहीं जाना चाहेगा लेकिन इस समाराेह में कुछ विशेष मेहमानाें काे ही बुलाया गया है। शादी में दुबई के सेख समेत साउथ अफ्रीका, रूस और इटली के विदेशी मेहमान पहुंचेंगे तो भारत की हस्तियां जैसे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh khan) अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) गायक कैलाश खैर समेत राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगीं। इस समाराेह में बड़े राजनीतिक चेहरे भी शिरकत करेंगे। समाराेह में चार राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के अलावा अलग-अलग राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े राजनीतिक चेहरे भी पहुंचेंगे।
जानिए कहां है औली
इस शाही शादी के बारे में इतना कुछ जान लेने के बाद आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा हाेगा कि आखिर 'औली' जगह कहां पर हैं। यह सवाल भी आपके मन में उठ रहा हाेगा कि जिस परिवार के इटली और साउथ अफ्रीका समेत अन्य देशाें में काराेबार हैं ताे उन्हाेंने शादी के लिए औली काे ही क्याे चुना ? आपके इन सभी सवालाें का जवाब हमारे पास है। दरअस औली धरती पर एक बेहद सुंदर प्राकृतिक स्थान है। यह केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के मध्य स्थित है। दुनिया भर की लोकेशन छोड़कर गुप्ता बंधुओं ने औली को इसलिए चुना है क्योंकि यह वही पवित्र जगह है जहां भगवान शंकर ने माता पार्वती से शादी की थी। इस जगह को भारत का सिंगापुर भी कहा जाता है। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 9200 फिट है।
दुबई और दिल्ली की हैं दुल्हन
जिन दुल्हनों के लिए इस शाही शादी के आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा रहा है वह दुल्हनें दुबई और देश की राजधानी दिल्ली की रहने वाली हैं। सहारनपुर के रहने वाले एनआरआई अजय गुप्ता के बड़े बेटे सूर्यकांत की शादी देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में रहने वाली कृतिका सिंघल के साथ हो रही है कृतिका के पिता सुरेश सिंघल दिल्ली में ही बड़े व्यापारी हैं। कृतिका ने बीकॉम ऑनर्स किया है और उन्होंने पब्लिक रिलेशन विषय में पीजी भी की है। अजय गुप्ता के छाेटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई की रहने वाली शिवांगी जालान के साथ हो रही है। शिवांगी जालान मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं इनके पिता पहले कोलकाता में ही रहते थे जो कई वर्ष पहले अपने कारोबार के सिलसिले में दुबई शिफ्ट हो गए थे। कृतिका के पिता के दुबई में अस्पताल हैं और उनके अन्य कारोबार भी हैं।
जानिए शाजदियां अरेंज या लव
साउथ अफ्रीका से लेकर रूस और इटली समेत अन्य देशों में अपने कारोबार जमाने वाले गुप्ता बंधुओं के दोनों बेटों की शादी अरेंज मैरिज हैं। दुनिया भर के रोमांचित कर देने लोकेशन छोड़कर गुप्ता बंधुओं ने दोनों बेटों की शादी भारत में करने का निर्णय किया और यहां भी उन्होंने उत्तराखंड में भी औली का चयन किया। यानी साफ है कि पिछले 25 वर्षों से साउथ अफ्रीका में कारोबार करने वाला गुप्ता परिवार अभी अपने परिवार में भारतीय संस्काराें काे जिंदा रखे हुए हैं और यही कारण है कि इन्होंने शादी समारोह के लिए देवभूमि उत्तराखंड को चुना है।
जानिए कब हैं शादियां
इस शाही शादी के बारे में इतना कुछ जान लेने के बाद अब आपके मन में यही सवाल उठ रहा हाेगा यह शाही शादी कब हैं। ताे हम आपकाे बतादें कि, NRI अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 20 और 22 जून को हो रही हैं। दोनों की शादियों की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं 18 जून से ही यहां मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा और 23 जून तक यहां मेहमान रुकेंगे। गुप्ता परिवार 16 जून को ही औली पहुंच जाएगा।
मंत्र उपचार के लिए पहुंचेंगे देशभर से पंडित
200 करोड रुपए बजट वाली इस शादी में केवल बाहरी साज सज्जा को ही प्रमुखता नहीं दी गई है सांस्कृतिक रश्माें को भी पूरा महत्व दिया गया है। शादी के पवित्र बंधन के विधि विधान के साथ पूरा कराने के देश के अलग-अलग राज्याें से विद्वान पंडित बुलाए गए हैं। मंत्र उपचार के लिए 100 से अधिक पंडित इस शादी समारोह में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव स्वामी दिव्यानंद महाराज रमेश भाई ओझा समेत अन्य संत भी शादी समारोह में पहुंचेंगे।
जानिए किसके कहने पर चुना औली
गुप्ता बंधुओं ने औली में शादी करने का फैसला किसके कहने पर लिया यह जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे। यह फैसला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सतपाल महाराज के कहने पर लिया गया है। उत्तराखंड सरकार चाहती है कि यह शादी उत्तराखंड में हो और इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि शादी में देश की हस्तियों के साथ साथ विदेशी हस्तियां भी पहुंचेगी और ऐसे में उत्तराखंड पर्यटन को नई दिशा भी मिलेगी।
शादी में बुलाए गए हैं 200 विशेष मेहमान
सहारनपुर के रहने वाले एन आर आई अजय गुप्ता के अनुसार शादी में 200 विशेष मेहमान शामिल होंगे। उनके अनुसार शादी में उनके देश विदेश के मित्र बुलाए गए हैं और औली में समाराेह स्थल तक मेहमानाें के पहुचने के लिए हैलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
जानिए कहां पार्क हाेंगे 200 हैलीकॉप्टर
200 हैलीकॉप्टर एक या दाे स्थानाें से उड़ा नहीं भर सकते। ऐसे में एयर ट्रैफिक बढ़ने की आशंका रहती है। इस पर एयर ट्रैफिक कंट्राेल के एक्सपर्ट ने व्यवस्था दी है। 200 हैलीकॉप्टर के लिए औली के अलावा, सहस्त्र धारा, जैली ग्रांट एयरपाेर्ट और देहरादून में कई अन्य स्थानाें पर हैली पैड बनवाए गए हैं। मेहमानाें काे शादी समाराेह में छाेड़ने के बाद यह हैलीकॉप्टर इन स्थानाें पर पार्क किए जाएंगे।
Updated on:
11 Jun 2019 04:34 pm
Published on:
10 Jun 2019 02:30 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
