12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा सांसद नुसरत जहां की मंगलसूत्र और सिंदूर वाली फाेटाे काे लेकर देवबंदी आलिम ने कह दी बड़ी बात

किसी की निजी जिंदगी में दखल का अधिकार शरीयत में नहीं बंगाल की युवा सांसद ने हाल ही में रचाई है निखिल जैन से शादी मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहनकर संसद में पहुंची थी नुसरत सांसद नुसरत के मंगलसूत्र और सिंदूर वाले फाेटाे हाे रहे वायरल वायरल फाेटाे पर लाेग कर रहे हैं सांसद के खिलाफ कमेंट्स मुस्लिम समाज के लाेग दे रहे सांसद नुसरत काे हिदायत अब उलेमाओं ने दी उन लाेगाें काे हिदायत जाे कर रहे हैं चर्चा

2 min read
Google source verification
saharanpur news

नुसरत जहां

सहारनपुर। युवा सांसद नुसरत जहां काे लेकर साेशल मीडिया पर चल रही बहस पर देवबंदी आलिम ने फुल स्टॉप लगा दिया है। आलिम ने कहा है कि शरीयत किसी की निजी जिंदगी में दखल देने की इजाजत नहीं देती। जाे लाेग युवा सांसद नुसरत जहां काे लेकर साेशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं वह इस चर्चा काे बंद कर दें। आलिम ने यह भी कहा कि ....

सहारनपुर से उत्तरकाशी जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, 2 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 6 की मैोत 4 घायल

आलिम ने यह भी कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति समझदार है। हर किसी काे अपने निजी जिंदगी के फैसले लेने का हक है। नुसरत अभी भी खुद काे मुस्लिम मानती है या नहीं यह वह खुद जानती हाेंगी लेकिन इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति काे किसी भी तरह की हिदायत नहीं देनी चाहिए। आगे जानिए और क्या बाेले आलिम..

लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनाें का संचालन 12 जुलाई तक रहेगा प्रभावित, देखें सूची

जमीयत दावतुल मुसलमीन के सरंक्षक व आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गाेरा से इस बारे में बात की गई ताे उन्हाेंने साफ कहा कि शरीयत इस बात की बिल्कुल इजाजत नहीं देती है कि किसी भी निजी जिंदगी में दखल दी जाए या किसी की निजी जिंदगी के बारे में चर्चा की जाए। देवबंदी आलिम की यह हिदायत सीधे उन लाेगाें के लिए है जाे अभी तक साेशल मीडिया पर या किसी अन्य माध्यम से भी युवा सांसद नुसरत जहां पर टिप्पणी कर रहे हैं या हिदायत दे रहे हैं।

इस युवक की वीडियाे नहीं देखी ताे कुछ नहीं देखा आपने, वीडियाे देखने के लिए क्लिक करें