
सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Novel Corona virus ) के डर के बीच सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही काे लेकर राहत भरी खबर आई है। दरअसल, प्रभारी मंत्री का सहारनपुर में दाे दिवसीय निरीक्षण था। अफसर तैयारियों में जुटे हुए थे लेकिन इसी बीच मंत्री का प्राेग्राम रद्द हाे गया।
लखनऊ से प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने सहारनपुर जिलाधिकारी काे पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से निरीक्षण कार्यक्रम काे रद्द कर दिया गया है। कोरोना अलर्ट (corona ) के बीच अफसरों के लिए यह राहत भरी खबर है। दरअसल कोरोना वायरस ( Corona virus ) काे लेकर हर राेज एडवाइजरी जारी हाे रही है। सहारनपुर में सभी तरह के क्लब, डिस्को, तरण ताल आदि बंद कर दिए गए हैं। इन सभी का उद्देश्य यही है कि लाेग एक दूसरे के कम से कम संपर्क में आएं और एक स्थान पर अधिक लाेग एकजुट ना हाें।
काेरोना अलर्ट ( corona virus alert ) के बीच सहारनपुर के सहारनपुर के प्रभारी मंत्री ( मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग) सूर्य प्रताप शाही का 18 व 19 मार्च काे सहारनपुर में निरीक्षण और प्रवास कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम काे लेकर अफसर पहले से ही चिंता में थे। इसका एक बड़ा कारण यह था कि हर राे? कोरोना वायरस ?? काे लेकर जारी हाे रही एडवाइजरी ( corona virus alert advisory ) में यह कहा जा रहा है कि, खतरा कम नहीं है। ऐसे में प्रभारी मंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम अफसरों काे भी खटक रहा था। डर सता रहा था कि एक साथ मीटिंग में जाना हाेगा और काफी लाेगाें काे एक साथ इकट्ठा हाेना पड़ेगा।
इसी बीच मंत्री के निरीक्षण कार्यक्रम के रद्द हाेने वाली खबर जिले में पहुंची। इस खबर काे सुनकर अफसरों ने राहत की सांस ली। यह अलग बात है कि प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम क्यों रद्द हुआ ? इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना यही जा रहा है कि कोरोना वायरस की जटिलताओं ( corona virus effect ) काे देखते हुए ही प्रभारी मंत्री का प्राेग्राम रद्द हुआ हाेगा।
Published on:
18 Mar 2020 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
