
ऑवरब्रिज से गिरी कार
पत्रिका न्यूज नटेवर्क
सहारनपुर. होली पर वेस्ट की सड़के खून से ला हो गई। एक के बाद एक हुई दुर्घटना ( Road accident ) में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। अकेले सहारनपुर में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई। यहां दस से अधिक लोग घायल हैं। बुलंदशहर में हुई एक अन्य दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। देवरिया में भी चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हुई तो बहराईच में भी चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।
सहारनपुर में होली के रंग में सड़क हाद्सों का भंग पड़ गया। अलग-अलग दुर्घटनाओं में हुई पांच की मौत हो गई। इनमें से कुछ ने दुर्घटना के समय शराब का सेवन भी किया हुआ था। होली पर सहारनपुर में हुई अलग- अलग दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। होली पर शहर के बीचो-बीच एक स्विफ्ट कार ऑवर ब्रिज से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना देवबंद और नागल के बीच खटोली गांव के पास हुई। दोनों युवक सहारनपुर की हिम्मतनगर कालोनी के रहने वाले थे। दोनों नगली मेहनाज गांव में होली खेलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने आई रही कार से इनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई और दोनों की मौत हो गई।
बुलंदशहर में होली पर पिकअप कार और वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई। रिश्तेदारी में मौत की सूचना पर जडौल गांव का एक ही कुटुंम्ब के 14 लोग पिकअप वैन में सवार होकर सिकन्द्राबाद जा रहे थे। इसी दौरान यू टर्न लेते हुई इनकी पिकअप सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।
देवरिया में होली के ही दिन अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। कुल पांच लोग अलग अलग जगहों पर डूबे थे। गोताखोरों ने इनमें से एक को बचा लिया लेकिन चार डूब गए। पहला हाद्सा सरयू नदी के निकट हुआ। यहां पांच लोग नदी में नहाने गए ये डूबने लगे। इन्हे डूबता देख एक महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए मछुआरों ने चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया जबकि एक की मौत हो गई। दूसरा हाद्सा गाजी की पोखर में हुआ। यहां एक शख्स की मौत हो गई। तीसरी दुर्घटना देवरिया में हुई यहां शिव गंडक नदी में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।
Updated on:
30 Mar 2021 04:53 pm
Published on:
30 Mar 2021 04:43 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
