ट्रेन संख्या 13049 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 29 जुलाई तक अमृतसर नहीं जाएगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 19 जुलाई तक सहारनपुर से ही वापस कर दी जाएगी। यह ट्रेन भी अमृतसर नहीं जाएगी। यहां हम आपको यह भी बता दें कि, 6 महीने बाद शुरू हुई सुपर एक्सप्रेस दो दिन पहले ही बहाल हुई थी, लेकिन इस ट्रेन को भी 2 दिन बाद फिर से कैंसिल कर दिया गया है। 19 जुलाई से 30 जुलाई तक यह ट्रेन भी रद्द रहेगी।