
जहरीली शराब से हुर्इ मौतों पर धर्मगुरु ने मोदी आैर योगी को लेकर कह दी ये आपत्तिजनक बात
देवबंद. सहारनपुर मे जहरीली शराब पीने से हुई मोतों पर सरकार को घेरते हुऐ देवबंदी उलेमा मौलाना कारी मुस्तफा ने सरकार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि ओलाद का दर्द वो ही समझ सकता है, जिसकी ओलाद होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओलाद का दर्द क्या समझेंगे। इनकी तो खुद ओलाद नहीं है ऐसे मे इन्हें सरकार चलाने का कोई हक नहीं है। मुस्लिम धर्मगुरु के इस बयान को भाजपा के देवबंद नगर अध्यक्ष गजराज राणा के बयान पर पटलवार माना जा रहा है, जिसमें भाजपा नेता ने कहा था कि शराब पीकर मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा नहीं देना चाहिए। यह एक गलत प्रथा है। इस हादसे में मरने वालों ने अवैध तरीके से अवैध शराब का सेवन किया था, ऐसे में उनके परिजनों को मुआवजा देना गलत है।
उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब के काले धंधे के कारण उत्तर प्रदेश आैर उत्तराखंड में 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस पर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी मुस्तफा ने दुख जताते हुए पीएम मोदी आैर सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खासतौर से सहारनपुर के गांवों में जो हालात पैदा हुए हैं, मैं समझता हूं जिनकी खुद औलाद नहीं है, वे इस दर्द को क्या समझेंगे। चाहे वो सीएम योगी हों या चाहे पीएम मोदी। दर्द उसी को होता है, जिसकी औलाद होती है। जिनके बच्चे गए हैं इस दर्द को वे ही जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सरकार चलाने का भी कोई हक नहीं है, जो किसी के बच्चे के दर्द को अपना दर्द न समझ सकें। आैर इस काले धंधे पर रोक न लगा सकें। उन्होंने आगे कहा कि हम जहरीली शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। इसलिए सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हैं कि कोर्ट उनको फांसी की सजा दिलाए और इस पर सख्त से सख्त कदम उठाए, ताकि यह काला धंधा बंद हो।
यह कहा था भाजपा नेता ने
भाजपा नेता गजराज राणा ने अपने बयान में कहा था कि शराब पीकर मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा नहीं देना चाहिए। यह एक गलत प्रथा है। इस हादसे में मरने वालों ने अवैध तरीके से अवैध शराब का सेवन किया था, ऐसे में उनके परिजनों को मुआवजा देना गलत है। अगर आज इनको मुआवजा दिया गया तो एक गलत प्रथा उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में शुरू हाे जाएगी।
Updated on:
14 Feb 2019 01:07 pm
Published on:
14 Feb 2019 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
