30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्ग महिला का घर में पड़ा रहा शव कोई नहीं आया कंधा देने भी

फ्लैट में अकेली रह रही महिला की हो गई थी मौत जब दोपहर तक भी किसी ने नहीं किया अंतिम संस्कार तो अखिल भारतीय हिंदू महासभा के युवाओं ने दिया महिला के शव काे कंधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 May 2021, 11:11 PM IST

saharanpur.jpg

saharanpur

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) कोरोना काल में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। इस बार घटना सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी की है। यहां एक घर में रहने वाली अकेली वृद्ध महिला Elderly woman की मौत died हो गई। इसके बाद महिला के शव को कंधा देने के लिए भी कोई आगे नहीं आया और महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। जब इस बात का पता अखिल भारतीय हिन्दू महासभा को चला तो ये युवा मिलकर दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचे और वृद्ध महिला की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। इस तरह अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े इन युवाओं ने वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार कराया।

यह भी पढ़ें: बाहर से शटर का ताला लगाकर शोरूम के अदर चल रही थी खरीदारी तभी एसडीएम ने मार दिया छापा

कांशीराम कॉलोनी से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में एक वृद्ध महिला मकान में अकेली रहती थी। उसका बेटा कहीं बाहर काम करता है जो लॉकडाउन में वापस नहीं आ सका। गुरुवार को इस वृद्ध महिला की मौत हो गई लेकिन आसपास के लोग कंधा देने के लिए नहीं आए और मौत के बाद कई घंटों तक महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशू कांबोज ने बताया कि उनके पास अनुज मेहरा नाम के एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि वृद्धा की मौत हो गई है और कोई भी कंधा देने के लिए नहीं आ रहा है महिला का शव घर में ही पड़ा है। इस सूचना पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की टीम कांशी राम कॉलोनी पहुंची और महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कोरोना काल में लोगों की संवेदनाएं भी खत्म हो रही हैं। वृद्ध महिला की मौत को कोरोना से नहीं हुई थी इसके बावजूद भी कोई मदद के लिए नहीं आया और महिला के शव को श्मशान घाट तक ले जाने की हिम्मत तक कोई नहीं जुटा सका।

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2021 अक्षय तृतीया पर कारोबार को 300 करोड़ का फटका

यह भी पढ़ें: Patrika Positive News ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर हुए वाराणसी के अस्पताल अब स्वास्थ्य केंद्रों पर प्लांट लगाने की तैयारी

यह भी पढ़ें: नदियों में शव प्रवाह को लेकर सीएम योगी सख्त, एसडीआरएफ व जल पुलिस करेगी निगरानी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई