13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज में घुसकर बाहरी लड़कों ने MBBS की छात्रा से की छेड़छाड़

घटना के विरोध में गुस्साए छात्र-छात्राओं ने किया हाइवे जाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

2 min read
Google source verification
sre.jpg

saharanpur

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर ( Saharanpur ) अंबाला रोड स्थित स्थित मेडिकल कॉलेज में घुसकर MBBS छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना सामने आई है। घटना के विरोध में गुस्साए छात्र-छात्राओं ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ( Saharanpur Police ) अतुल शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गुस्साए छात्र-छात्राओं के शांत किया।

यह भी पढ़ें: आत्महत्या करने के लिए गर्भवती ने महिला नहर में कूदी, पुलिस ने बचाया

घटना बुधवार रात की है। मेडिकल कॉलेज में आरोपों अनुसार बाहरी लड़के मेडिकल कॉलेज में घुस गए। यहां घुसकर MBBS की छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। इससे छात्रा काे चोटे आई। इस घटना का पता जब मेडिकल छात्रों को लगा तो उन्हाेंने देर रात हाइवे 344 पर जाम लगा दिया। रात करीब 12 बजे एसपी देहात अतुल शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों से जाम खुलवाया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस चौकी प्रभारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए।

हर रोज कैंपस में आते थे लड़के
जाम लगा रहे मेडिकल के छात्रों ने आरोप लगाया कि कैंपस में हर रोज बाहरी लड़के आते हैं और उत्पात मचाते हैं। बाइक पर पर स्टंट करते हैं और लड़कियों के साथ अभद्रता भी करते हैं। यह भी बताया कि उन्हाेंने इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से की लेकिन काेई एक्शन नहीं लिया गया। इसी का परिणाम अब छेड़खानी की घटना के विरोध में भुगतना पड़ा। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि छात्रों काे समझाया गया है। आरोपियाें को चिन्हित किया जा रहा है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जएगी। कैंपस में भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हाे।

यह भी पढ़ें: मुलायम सरकार में रहे मंत्री को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, 26 साल बाद पीड़ित को मिला इंसाफ

यह भी पढ़ें: जिस प्रॉपर्टी पर योगी जी बैठे हैं, वह उनकी नहीं, देश की जनता की है : प्रियंका गांधी