
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, तारीखों के ऐलान से पहले मांगे गए रूट मैप
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क सहारनपुर
पंचायत चुनाव हो और शराब की बात ना आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इसी को देखते हुए पंचायत चुनाव से पहले सहारनपुर के मुबारिकपुर गांव के लोगों ने एक ऐतिहासिक निर्णय किया है। इस गांव के लोगों ने कहा है कि अगर पंचायत चुनाव में किसी भी प्रत्याशी ने शराब परोसने की कोशिश की तो उसका सामूहिक रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा है कि सिर्फ बहिष्कार ही नहीं किया जाएगा बल्कि उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए गांव में बकायदा एक मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई गई है। इस कमेटी में 21 लोग शामिल किए गए हैं। यह कमेटी अब ऐसे प्रत्याशियाें पर नजर रखेगी जाे चुनाव में शराब बांटने की काेशिश कर सकते हैं। ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ पंच निर्णय करेंगे और फिर उनका बहिष्कार किया जाएगा।
गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में यह निर्णय किया गया कि पंचायत चुनाव में अनावश्यक खर्चे नहीं कराएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि चुनाव में प्रत्याशी पानी की तरह पैसा बहा देते हैं और फिर जनप्रतिनिधि नियुक्त होने पर अपने उस पैसे की दोगुनी रकम वसूलने की कोशिश करते हैं। इससे विकास प्रभावित होता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है इसके लिए जरूरी है कि चुनाव में खर्चा कम से कम किया जाए। पंचायत में महत्वपूर्ण मुद्दा शराब को लेकर उठा ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत चुनाव में शराब परोसी जाती है यह बिल्कुल गलत चलन ह, इसका विरोध होगा। गांव वालों ने साफ कहा कि अगर किसी भी प्रत्याशी ने पंचायत चुनाव में शराब परोसी तो उसका सामूहिक रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
बात सिर्फ निर्णय तक ही नहीं रही इसके लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई गई। 21 सदस्यों वाली यह मॉनिटरिंग कमेटी पंचायत चुनाव में नजर रखेगी कि कोई व्यक्ति शराब ना परोसे अगर कोई प्रत्याशी शराब परोसकर वोटरों को लुभाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सामूहिक रूप से बहिष्कार की कार्रवाई की जाएगी। इस पंचायत में मुख्य रूप से अभिषेक सैनी जगत सिंह अजीत विजयपाल दीपक कुमार शालू सैनी जबर सिंह रमेश चंद्र और पूर्ण सिंह समेत गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Updated on:
02 Mar 2021 08:31 pm
Published on:
02 Mar 2021 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
