24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

45 दिन के लिए बंद रहेगी सहारनपुर की ये रोड, जानिए क्या हाेंगे विकल्प

लाखों वाहन होंगे प्रभावित प्रशासन ने की है वैकल्पिक व्यवस्था शहर में हो सकते हैं जाम जैसे हालात जानिए कहां से निकलेंगे वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 May 2018, 4:58 PM IST

saharanpur news

saharanpur railway station

सहारनपुर। विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल फाटक तक 45 दिन रोड बन्द रहेगी। सहारनपुर से मुज़फ्फरनगर देवबन्द जाने वाले अधिकांश वाहन इसी रोड से जाते हैं। अब 45 दिन तक इस रोड के बन्द होने से लोगों को डायवर्ट रुट से जाना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग रूट निर्धारित किए हैं जहां से वाहनों को निकाला जाएगा सोमवार से यह रोड पूरी तरह से बंद हो जाएगी और 45 दिन तक इस रोड पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इसका कारण यह है कि इस रोड का निर्माण होना है। विश्वकर्मा चौक यानी जिला अस्पताल पुल से पेपर मिल फाटक तक इस पूरी रोड का आरसीसी से निर्माण होना है। इस निर्माण कार्य में करीब 45 दिन का समय लगेगा यही कारण है कि इस रोड को सोमवार से 45 दिन तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह रहेगा डायवर्ट रूट प्लान सहारनपुर से नागल-देवबन्द-मुजफरनगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन (बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) सहारनपुर से गागलहेडी होकर नागल की ओर जायेंगे। सहारनपुर से नागल-देवबन्द-मुजफरनगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे व्यवसायिक माल वाहन (टाटा एस, पिक अप, टाटा 407) सहारनपुर से गागलहेडी होकर नागल की ओर जायेंगे। दोपहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, चार पहिया वाहन जैसे कार आदि विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल मार्ग पर नागल की ओर जा सकेंगे। यानी इस अवधि में दोपहिया वाहनों समेत कार के लिए छूट होगी। मुज़फ्फरनगर नगर-देवबन्द की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जैसे- बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली आदि जिन्हे सहारनपुर की ओर जाना है वे नागल से गागलहेडी होकर सहारनपुर की ओर जाएंगे दोपहिया, तीन पहिया, वाहन जिन्हे सहारनपुर की ओर आना है वे नागल से टपरी फाटक से परागपुर से दूधली बुखारा से दाबकी जुनारदार से अस्पताल चौक होते हुए सहारनपुर आयेंगे। सभी प्रकार के चार पहिया छोटे वाहन जैसे-कार, टाटा एस, पिक अप आदि नागल से गागलहेडी होकर सहारनपुर की ओर आएंगे।

देहरादून राेड पर बढ़ेगा ट्रैफिक

पेपर मिल राेड के बंद हाेने से देहरादून राेड पर वाहनाें की संख्या दाेगुनी तक हाेने की आशंका जताई जा रही है। इससे नाैगजापीर के बाद गागलहेड़ी तक दुर्घटनाआें का ग्राफ भी बढ़ सकता है। दरअसल नाैगजा पीर से गागलहेड़ी तक सिंगल राेड है आैर यहां पहले से ही काफी ट्रैफिक है। एेेस में अगर इस राेड पर वाहनाें की संख्या में बढ़ती है ताे सावधानी बरतनी हाेगी। यह अलग बात है कि डायवर्जन काे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ड्यूटियाें में भी बदलाव किया है आैर देहरादून राेड पर ड्यूटियां बढ़ाई गई हैं।