
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फाइल फोटो
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान कुछ ही देर में सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद पीएम हैलीकॉप्टर से यमुनानगर के लिए रवाना हो जाएंगे। यमुना नगर में पीएम ( PM Narendra Modi ) की बड़ी रैली होने जा रही है। इस रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वापसी में फिर वह सहारनपुर पहुंचेंगे और सरसावा एयरबेस स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुना नगर में 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट की स्थापना होने जा रही है। इसी यूनिट का शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी यमुना नगर के कैल गांव में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बताया जा रहै है कि ये थर्मल प्लांट उर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति होगा। 14 अप्रैल को करीब 12 बजे पीएम का विमान सरसावा एयरपोर्ट स्टेशन पर लैडिंग करेगा। इसके लिए पिछले पांच दिनों से इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक विनान सरसावा एयरपोर्ट पर उतारकर रिहर्सल भी किया गया है। एसपीजी ने दो दिन पहले ही सरसावा में डेरा डाल लिया था। यहां कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। भाजपा नेता भी एयरपोर्ट के आस-पास रहेंगे। पीएम सहारनपुर में 20 मिनट के अपने ब्रेक के दौरान किन-किन अफसरों या नेताओं से मिलेंगे इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर के थर्मल प्लांट का शिलान्यास करने के बाद यमुनानगर के ही कैल गांव पहुंचेंगे। इस गांव में पीएम की रैली है। इस रैली में भी कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी ने पांच दिन पहले ही कैल गांव में डेरा डाल लिया था। पीएम की इस रैली को लेकर हरियाणा में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। भाजपाई तैयारियों में लगे हैं। 20 कमांडों पहले ही यहां पहुंच गए हैं। कार्यक्रम के लिए करीब 170 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। पीएम की रैली करीब 40 एकड़ में होगी। इस कार्यक्रम में 50 हजार की भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों से बसें पहुंच रही हैं।
पीएम के आगमन से पहले हरियाणा के यमुनानगर से लेकर यूपी के सहारनपुर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और रूट के आस-पास के सभी रूटों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पीएम के काफिले के एक-एक किलोमीटर तक किसी भी तक के कार्यक्रम की मनाही है। कोई भी व्यक्ति सड़क आदि पर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्लैक कपड़ों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
Published on:
14 Apr 2025 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
