
imran masood
सहारनपुर। प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोके जाने के बाद सहारनपुर में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। दाेपहर के समय कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और साफ कह दिया कि यह सरकार की तानाशाही है। शाम ढलने पर कांग्रेसियाें ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इमरान मसूद के साथ कांग्रेसी हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए।
दाेपहर के समय बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियाें काे दिया। इस ज्ञापन में कांग्रेसियाें ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है और जिस तरह से अब प्रदेश सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए प्रियंका गांधी को जाने से रोक रही है यह उचित नहीं है।
कांग्रेसियाें ने इस घटना काे लोकतंत्र का गला घोटने वाली बात बताया। कहा कि, लोकतंत्र में किसी को भी इस तरह से नहीं रोका जा सकता है। Priyanka Gandhi पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए जा रही थी लेकिन उन्हें रास्ते में ही नजरबंद कर दिया गया और गेस्ट हाउस में रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि अगर प्रियंका को जल्द से जल्द नहीं छाेड़ा गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
रात 8:00 बजे कांग्रेसियों का धरना धरना स्थल पर धरना भी शुरू होगा। imran masood के साथ कांग्रेसियाें ने धरना स्थल पर रात आठ बजे धरना शुरु कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश सरकार फर्जी एनकाउंटर कर रही है।
Published on:
19 Jul 2019 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
