
rashifal
Rashifal 23 january 2020 गुरुवार आज नेताजी ( सुभाष चंद्र बोस ) की जयंती है। आज ज्योतिष के अनुसार हर्षण योग बन रहा है। मध्यरात्रि के बाद वज्र योग बनेगा चंद्रमा आज धनु राशि में है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। चंद्र राशिफल से सभी 12 राशि के जातकों का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशि राशिफल हिन्दी मे - दिन अच्छा है, दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होगी लेकिन दोपहर के समय आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको संयम रखना चाहिए। जो जातक नौकरी पेशा हैं उन्हे संयमित रहना है। मेष राशिफल के अनुसार आज नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सा संयमित रहना जरूरी है। सीनियर से बहस करने से बचें। अच्छी बात यह है कि पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिल रहा है.
वृष राशि - वृष राशिफल : स्वभाव में आज जल्दबाजी रहेगी लेकिन आपके लिए जल्दबाजी उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। आज जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। आज अधिक परिश्रम करने का समय है। कुछ कठनाईयां दैनिक कार्यों में आ सकती हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
मिथुन राशि - मिथुन राशिफल : आशा निराशा के भाव बने रहेंगे, मेहनत का फल मिलेगा लेकिन संतोष की कमी आज आपको खलेगी। अच्छी बात है कि पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। आज रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी.
कर्क राशि- कर्क राशिफल : भाग्य का साथ आज कर्क राशि वालों को मिल रहा है। कर्क राशिफल के अनुसार आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए उत्तम है। अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश में हैं, नौकरी की तलाश में हैं तो आज मंगल योग आपकी राशि में बन रहे हैं। आज प्रयास कीजिए आपको सफलता मिलेगी, जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना चाहिए.
सिंह राशि - सिंह राशिफल : बदलाव का समय है। परिश्रम की आवश्यकता है। आज जितनी मेहनत आप करेंगे उसका फल आपको जरूर मिलेगा। समय का सदुपयोग करना है। खर्च की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आपको खर्च करने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। बच्चों से मन की बातें कीजिए परिवार के सदस्यों को समय दीजिए।
कन्या राशि - कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए उत्तम समय है। कन्या राशिफल कहता है कि आज ध्यान लगाने का समय है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपको लेखन और अध्ययन में ध्यान लगाना चाहिए। इसका फल आपको बेहतर रूप में भविष्य में मिलेगा। जो जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें सीनियर से बहस करने से बचना है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी उत्तम समय है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें आज थोड़ा सचेत रहना चाहिए। स्टिंग में फंस सकते हैं.
तुला राशि- तुला राशिफल : गुरुवार आज का दिन अच्छा है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन ध्यान रहे अति उत्साह भी उचित नहीं है। आज आपको कोई भी निर्णय करने से पहले सोचना समझना चाहिए। जल्दबाजी में निर्णय नहीं करने हैं। आज आपको लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना है और मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास नहीं करना है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो उत्तम समय है। एक्सपर्ट की सलाह के बाद निवेश कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशिफल : गुरुवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज दोपहर 12:00 बजे के बाद का समय आपके लिए उत्तम है। हर्षण योग आज बन रहा है। इससे आपके व्यक्तित्व में प्रभाव बढ़ेगा और आप दूसरों का मन जीत लेंगे। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आपको तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से ही आप आज दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। आज कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा.
धनु राशि- धनु राशिफल: गुस्से से आज आपको बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्सा आपके लिए उचित नहीं है। आज हर्षण योग बन रहा है। इसलिए किसी भी क्रिया के तुरंत प्रतिक्रिया करने से बचें। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करने से बचें। आज अजनबी लोगों से आपकी भेंट होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के याेग भी बने हुए हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।
मकर राशि- मकर राशिफल : गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सा सावधानी रखनी चाहिए। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशिफल , आज का राशिफल कुंभ: नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना है। सकारात्मक सोच के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे तो सफलता मिलेगी। वाणी में आज आपको मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। पारिवारिक जनों का सहयोग आपको मिल रहा है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रखिएगा अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं तो इससे आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग हैं। दोपहर बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- मीन राशिफल, वालों के लिए उत्तम समय है। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी नहीं करनी है। धैर्य आवश्यक है जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। हिन्दी राशिफल के अनुसार प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जनों से मन की बातें करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें।
Published on:
23 Jan 2020 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
