
rashifal 18 march 2019
aaj ka Rashifal 24 नवंबर 2018 काे आज हिन्दी मास का पहला दिन है। आज मार्गशीर्ष माह का श्रीगणेश हाे रहा है। ज्याेतिष विद्या के अनुसार हिन्दू मास के प्रथम दिन शनिवार काे दाे शुभ याेग बन रहे हैं। इन शुभ याेग से माह के पहले दिन की शुरुआत ही अच्छी हाेने वाली है लेकिन कुछ राशि वालाें काे थाेड़ी सावधानियां बरतनी हाेंगी। जैसे महीने के पहले दिन उधारी देने से बचना हाेगा, दीन-हीन काे कष्ट नहीं पहुंचाना हाेगा, कुत्ते काे भूलकर भी लात नहीं मारनी हाेगी। आज अगहन के मास के पहले दिन मदिरा आैर मांस के सेवन से परहेज करना चाहिए। आज ग्रहाें की चाल उच्च है आैर एेसे में जितने बुरे आैर तामसिक कार्याें से बचेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहाेगा आपका भविष्य उज्जवल हाेगा। ताे आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आप अपने लिए खर्च करेंगे। आज पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। खुशी परिवार में रहने वाली है लेकिन वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आज व्यापार में चल रही चिंताएं कम होंगी लेकिन संतान के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। बच्चों से बातें करें उनके मन को टटोलने की कोशिश करें।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज जीवन साथी से विवाद करना उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए। आज परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का मन आज दिन भर चंचल बना रहेगा। आज खर्च की आशंका आपके साथ लगी हुई है। इसलिए सावधान रहे खरीददारी करते समय स्मार्ट ग्राहक बनना जरूरी है। गैर आवश्यक वस्तुआें काे खरीदने से बचें चाहे वह अच्छी स्कीम के साथ ही मिल रही हाें। अगर आप एेसा नहीं करेंगे ताे संचित धन में कमी आ सकती है। आज मानसिक रूप से भी आप खुद को सामान्य से अधिक चिंतित महसूस करेंगे। आज सकारात्मकता बनाए रखें और भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करें
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आप के विरोध में खड़े हो सकते हैं। आज आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि आज आप अनोखी उर्जा से भरे रहेंगे और सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए दुश्मन खुद ही परास्त हो जाएंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज आप को संयमित रहना होगा वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज ट्रांसफर के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आज किसी से भी बात कर रहा आपके लिए उचित नहीं है आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज उन कार्यों को आपको करना पड़ सकता है। जिनके लिए आप तैयार नहीं होंगे। आपने पहले से इन कार्यों के बारे में सोचा नहीं होगा आज पल में खुशी तो पल में गुस्सा आपके स्वभाव में दिखाई देगा। आज अपने व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी आप महसूस कर सकते हैं। ध्यान रहे आज कोई भी ऐसा शब्द आपको अपने मुंह से नहीं कहना हैं, जो दूसरे को आघात पहुंचाते हाें। आज दूसरों का सम्मान कीजिए और मन की शांति के लिए भजन सुनिए।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य थोड़ा काम बेहतर है। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए दवाओं का ध्यान रखें। आज बच्चों को समय दे परिवार को समय दें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें, मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के। लिए आज धैर्य बेहद जरूरी है। आज धैर्य ही आपकी सफलता का मंत्र है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा लेकिन आपको संयम बरतना है। आज जीवनसाथी से मतभेद की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करने की आवश्यकता है। बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन परिवर्तन वाला दिन है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन साथ में खर्च भी आ रहा है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहिएगा वरना लाभ दिखाई नहीं देगा। आज सीनियर से किसी बात पर बहस हो सकती है। इसलिए अपने कार्यों को गंभीरता से पूर्ण करें, आज ट्रांसफर के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र का स्थान भी बदल सकता है। आज माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपका यह सपना पूरा होगा। ध्यान रहे आज वाणी में मधुरता जरूरी है और संयमित भाषा का ही आज आपको प्रयोग करना चाहिए। आज घर आए मेहमानों का सत्कार करना ना भूले। आज आपका मन चंचल बना रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें करें। बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी और आप दैनिक कार्य में ही उलझे रहेंगे आज सामान्य कार्यों के लिए अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है दिखाई दे रही है इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपकी राशि में कार्य प्रधान है जितना कर माफ करेंगे उतना ही फल आपको आज मिलेगा जीवनसाथी से खुलकर बातें करें अगर कोई कन्फ्यूजन हो रहे हैं तो उन्हें आज दूर करने का दिन है लेकिन गुस्से से आपको बचना चाहिए जिद्दी रवैया भी आज आप को नहीं अपनाना है आज दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं लेकिन आप सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे
Updated on:
24 Nov 2018 01:35 pm
Published on:
24 Nov 2018 01:42 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
