
नदी
सहारनपुर। जीवनदायिनी नदियों को दूषित करने वालों की अब खैर नहीं है। अगर किसी ने भी नदियों को दूषित किया या नदियों में कूड़ा डाला तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ मुकदमें भी दर्ज कराए जाएंगे।
यह हम नहीं कह रहे बल्कि सहारनपुर नगर आयुक्त ने यह फरमान जारी किया है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जीवनदायिनी नदियों को गंदा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और जो भी लोग नदियों को गंदा करने की कोशिश करेंगे या फिर नदियों में कूड़ा डालेंगे तो उनके खिलाफ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।
यह अभियान सहारनपुर स्मार्ट सिटी क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर की दिशा में शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत सहारनपुर की मुख्य नदियों को भी साफ किया जाएगा। इसके लिए पांव धाेई नदी, हिंडन नदी और यमुना नदी को मुख्य रूप से साफ और स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलेगा। इन नदियों की सफाई भी कराई जाएगी।
Published on:
29 Feb 2020 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
