
crime
सहारनपुर ( Saharanpur) रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर सर्राफ के परिवार को लूट लिया। घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को आतंकित करते हुए घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
गंगाेह कस्बे के रहने वाले सर्राफ संजय शर्मा गंगाेह की पुष्पांजलि विहार कालाेनी में रहते हैं। दूधला गांव में इनकी दुकान है। यह दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। बदमाश दुकान से ही इनके पीछे लग गए। देर शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचे तो पत्नी दरवाजा बंद करने आई। इसी दौरान पीछे-पीछे बदमाश भी उनके घर में घुस गए। नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ की पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और इस तरह आतंकित करते हुए घर के अंदर रखी दस हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत पत्नी के पहने कुंडल भी झपट लिए।
इस तरह बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरों के भाग जाने के बाद पुलिस को इस घटना की ख़बर लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। UP Crime News.Crime News In Hindi
Updated on:
27 Jul 2020 09:54 pm
Published on:
27 Jul 2020 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
