
जीत का जश्न मनाते प्रोग्रेसिव क्लब के मेंबर और समर्थक
Saharanpur Club : सहारनपुर क्लब के प्रतिष्ठित चुनाव में प्रोग्रेसिव ग्रुप ने बाजी मारी है। इस ग्रुप के सभी मेंबर एक तरफा जीत गए हैं। सचिव पद के लिए प्रोग्रेसिव ग्रुप के हेमंत जोशी को 329 वोट मिले जबकि सामने खड़े पंकज बंसल को 233 वोट ही मिल पाए। इसी तरह से तीसरे प्रत्याशी आलोक कुमार को महज दो वोट ही मिल पाए। सचिव पद पर हेमंत जोशी ने बड़ी जीत हांसिल कर ली। पत्रिका से बात करते हुए उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी पूरी टीम और साथियों को दिया है। अच्छी बात यह रही की जीत की घोषणा होते ही हेमंत जोशी ने पहले अपने टीम के लोगों से बधाई ली और फिर सामने चुनाव लड़ रहे पंकज बंसल से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ चुनाव है। चुनाव से रिश्ते नहीं बदलते। चुनाव अपनी जगह है और सम्मान अपनी जगह है। बोले कि 'पंकज बंसल मेरे भाई जैसे हैं और मैं अब सबसे पहले जाकर उन्ही से मिलूंगा'
सचिव पद के अलावा संयुक्त सचिव के पद पर विनीत रामपाल को 181 वोट मिले और बन्नी को 381 वोट मिले। यहां 568 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया लेकिन 562 वोटों की ही गिनती आधिकारिक रूप से हुई। करीब छह वोट रद्द कर दिए गए। इसी तरह से संयुक्त सचिव पद पर गुप्ता को 162 और आशीष जैन को 241 वोट मिले। अमित जौली को 291 और माय दयाल सिंह को 349 वोट मिले। सदस्य पद के लिए 1044 वोट डाले थे लेकिन इनमें से 1043 को ही आधिकारिक रूप से गिनती में शामिल किया गया। एक वोट यहां भी रद्द हो गई। सचिव पद पर 568 वोट डाले थे। इनमें से 564 वोटों की ही गिनती हुई। यहां भी चार वोट रद्द कर दिए गए। इस तरह प्रोग्रेसिव क्लब ने एक तरफा जीत हासिल की है। परिणाम आने के बाद क्लब में जश्न जैसा माहौल रहा। चारों ओर लोग पार्टी करते हुए दिखाई दिए। यहां समर्थकों ने हेमंत जोशी और हेमू को अपने हाथों पर उठा लिया और फूल मलाए पहनाकर उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पकड़े गए शातिर चोर, कई राज्यों में कर चुके हैं बड़ी चोरियां
Published on:
16 Dec 2024 05:12 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
