2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime : सहारनपुर में पकड़े गए शातिर चोर, कई राज्यों में कर चुके हैं बड़ी चोरियां

UP Crime : पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में चोरी की घटनाओं के अंजाम दे चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में और घटना की जानकारी देते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक

UP Crime सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है जो पिछले लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ये गिरोह यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में घटनाएं कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन आरोपी चोरों तक पहुंची।

ताले तोड़ने में एक्सपर्ट है गिरोह

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना शैलेद्र विश्वकर्मा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। यह गिरोह भारत के अलग-अलग शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल इस गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इस गिरोह के सरगना शैलेंद्र विश्वकर्मा ने मुम्बई, मध्यप्रदेश, यूपी और उत्तराखंड में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उत्तराखंड पुलिस भी इसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: खनन का विरोध करने पर महिला को ट्रैक्टर से कुचला, एक गिरफ्तार

दिन में रेकी और रात में करते थे घटना ( UP Crime )

एसपी सिटी ने बताया कि इस गैंग के सदस्य बेहद शातिर हैं। ये गिरोह एक घर को खाली करने में महज दस से पंद्रह मिनट ही लेते थे। ये अपने साथ छोटी कार रखते थे। घर से केवल गहने और कैश ही चोरी करते थे। इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में धमकी देकर खुलेआम गोली मारी, हमलावर फरार

Story Loader