एसएसपी आैर डीएम ने गुरुवार को अचानक जेल में छापेमारी की ताे हड़कंप मच गया। कारण भी था, दरअसल कहने के लिए यह रूटीन चेकिंग थी लेकिन दाेनाें अफसर पुलिस आैर प्रशासनिक अधिकारियाें की पूरी टीम के के अलावा कई थानाें का फाेर्स आैर पीएसी बल साथ लेकर पहुंचे थे। इतने बड़े पैमाने पर फाेर्स के साथ जैसे ही जेल में छापेमारी हुई ताे यहां हड़कंप मच गया। बंदी या कैदी तलाशी के दाैरान किसी भी संदिग्ध सामान काे किसी अन्य बैरेक में ना छिपा दें इसके लिए सभी बैरकाें में एक साथ छापेमारी की गई। इसके लिए अलग-अलग अफसराें के निर्देशन में अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। इन टीमाें ने करीब एक घंटे तक जेल की बैरकाें की तलाशी ली। इस अॉपरेशन के पूरे हाेने के बाद बाहर निकले एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि तलाशी के दाैरन कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। ये संदिग्ध वस्तुएँ किस तरह से जेल के अंदर पहुंची इस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।