
cm kamal nath make history in 16 february 2019 madhya pradesh
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए अब लगभग तस्वीर साफ होने लगी है। सपा और बसपा का गठबंधन का हो चुका है। बसपा के कुछ उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। कांग्रेस नेता भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। रालोद का अभी कुछ क्लीयर नहीं है लेकिन उसका भी सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा बनने की संभावना है। भाजपा के उम्मीदवारों के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको उत्तर प्रदेश की नंबर वन सीट पर बन रही संभावनाओं के बारे में बताते हैं।
भाजपा सांसद राघव लखनपाल की दावेदारी मजबूत
सहारनपुर उत्तर प्रदेश की नंबर वन लोकसभा सीट है। यहां से वर्तमान में सांसद राघव लखनपाल शर्मा हैं। राघव लखनपाल शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सगे भतीजे हैं। राघव लखनपाल की बुआ से कांग्रेसी नेता कमलनाथ की शादी हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें 472999 वोट मिले थे। 39.59 वोट के साथ उन्होंन जीत दर्ज की थी। युवा सांसद राघव लखनपाल शर्मा की सहारनपुर से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उनका नाम काफी चर्चा में चल रहा है। सांसद राघव लखनपाल के अलावा पूर्व विधायक महावीर राणा भी सहारनपुर से भाजपा के टिकट की रेस में शामिल हैं।
इमरान मसूद ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान
2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद रहे थे। उन्हें उस चुनाव में 407909 वोट मिले थे। उन्हें 34.14 फीसदी वोट मिले थे। मतलब वह करीब पांच फीसदी वोटों से हार गए थे। उन्होंने भाजपा सांसद को कड़ी टक्कर दी थी। उनका यहां पर अच्छा दबदबा माना जाता है। वह यहां से कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह यहां से चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर चुके हैं। अब कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा भी नहीं है तो उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। फिर उनकी भीम आर्मी सेना के संस्थापक चंद्रशेखर के साथ करीबी भी उन्हें फायदा पहुंचा सकती है। वह कह भी चुके हैं कि उन्होंने चंद्रशेखर की बुरे वक्त में मदद की थी। अब यह उनके ऊपर है कि वह क्या करते हैं। इमरान मसूद से जब बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह निश्चित ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने चंद्रशेखर की काफी मदद की है। अब वह क्या करता है, यह उसकी मर्जी है। इमरान मसूद के अलावा मुकेश चौधरी और गजे सिंह भी कांग्रेस से टिकट लेने के लिए लाइन में हैं।
बसपा के खाते में जा सकती है सीट
वहीं, बसपा और सपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में जाते दिख रही है। बसपा की तरफ से यहां से हाजी फजलुर्रहमान को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि, सपा से सरफराज खान और सपा एमएलसी उमर अली खान भी रेस में हैं। लेकिन बसपा के खाते में सीट गई तो सपा के नेताओं को निराशा हो सकती है।
पांच विधानसभा सीटें हैं लोकसभा क्षेत्र में
सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारन (सुरक्षित), सहारनपुर नगर और देवबंद हैं। इनमें से दो पर कांग्रेस के विधायक हैं। बेहट से कांग्रेस के नरेश सैनी और सहारनपुर देहात से कांग्रेस के मसूद अख्तर विधायक हैं। जबकि सहारनपुर नगर से सपा के संजय गर्ग विधायक हैं। बची हुई दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
Published on:
24 Jan 2019 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
