5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने खुद की गर्दन पर चलाया ब्‍लेड- देखें वीडियो

घायल युवक के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर की ओर से पुलिस और परिजनों को दी गई जानकारी

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एडमिट एक युवक सोमवार को दिन निकलते ही संदग्धि हालात में घायल हो गया। घायल युवक को नशा मुक्ति केंद्र में ही एडमिट अन्य रोगी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आनन-फानन में उसका उपचार शुरू किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। केंद्र संचालकों ने इस युवक के घर पर भी घटना की कोई सूचना नहीं दी थी।

ड्रग्‍स लेने का आदी है जुबैर

घायल युवक के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर की ओर से पुलिस और युवक के परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने चिकित्सकों को बताया कि युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इन लोगों ने डॉक्टर को यह भी बताया कि घायल युवक जुबैर ड्रग्स लेने का आदि है और ड्रग्स ना मिलने पर इसने खुद की जान लेने का प्रयास किया।

कासगंज हिंसा पर बोले भाजपा विधायक- पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को भेजा जाएगा वहां

सुल्तानपुर चिलकाना का रहने वाला है घायल

जिस युवक की गर्दन पर धारदार हथियार का घाव है, वह सुल्तानपुर चिलकाना का रहने वाला है। उसने अपना नाम जुबैर (22 वर्ष) बताया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बार-बार जुबैर यही कह रहा था कि उसके पापा यामीन से बात करा दो। नशा मुक्ति केंद्र से दिनेश नाम का एक आदमी उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि इसकी गर्दन पर ब्लेड से वार हुआ है, जो इसने खुद ही किया है।

देखें वीडियो- टेंपा चालक ने किशोर को बनाया हवस का शिकार
नशा मुक्ति केंद्र में यह पहली घटना नहीं

अंबाला रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। करीब 2 वर्ष पहले एक युवक की नशा मुक्ति केंद्र में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र में युवाओं को तन्हाई में रखा जाता है। आशंका जताई जा रही है कि इससे परेशान होकर कई बार यहां एडमिट होने वाले युवा आत्महत्या करने जैसा कदम भी उठा लेते हैं।