ग्लाेकल यूनिवर्सिटी से फरार हुए 25 हजार के इनामी अफजल से पुलिस की मुठभेड़
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर. ग्लाेकल यूनिवर्सिटी से इलाज के दाैरान फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश अफजल से सहारनपुर की मिर्जापुर थाना पुलिस की मुठभेड़ हाे गई। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हाे गए। अफजल के पैर में गाेली लगी है जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।