
ssp saharanpur
सहारनपुर Saharanpur news सहारनपुर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 1600 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह सभी अज्ञात प्रदर्शनकारी हैं जो सीएए ( CAA , NRC and CAA , CAA protest , CAA Protests , protest on CAA ) के विरोध में प्रदर्शन करते हुए घंटाघर पर आ गए थे और हाइवे जाम कर दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इनकी पहचान शुरू कर दी है। पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के आदेश भी दे दिए गए हैं।
CAA news CAA proetst NRC-CAA-CAB CAA Bill
Protest against CAA के दाैरान सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में घंटा घर पर आ गए थे। मुख्य बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए थे और प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया था। IPS officer सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भीड़ में घुसकर प्रदर्शनकारियों को समझाया था। करीब 45 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम रखा। अंबाला रोड पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने कुतुबशेर थाने पर हमला करने की कोशिश की थी। इसी दौरान भीड़ की ओर से आया एक पत्थर सहारनपुर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को भी लगा था।
CAA Protest of CAA
इसके बाद सहारनपुर जिलाधिकारी आलाेक कुमार पांडेय ने सख्ती से पेश आते हुए प्रदर्शनकारियों को साफ कह दिया कि अगर अब उन्होंने कदम आगे बढ़ाया तो पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो गोली भी चलाई जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के बढ़ते कदम रुक पाए थे। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार की ने बताया कि जिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है उन्हें अब चिन्हित किया जा रहा है। वीडियो और फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कराई जाएगी।
Published on:
22 Dec 2019 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
