
pump
सहारनपुर। लॉकडाउन ( lockdown ) में पुलिस ( up police ) के कई चेहरे सामने आ चुके हैं। अब ताजा मामला सहारनपुर का है। यहां सादी वर्दी में कार से जा रहे पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप से तेल भरवाया और पैसे दिए बगैर ही भागने की काेशिश करने लगे लेकिन पंप स्वामी ने कुछ ही दूरी पर इन्हे घेर लिया। बाद में दोनों काे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला टपरी जंक्शन के पास का है। सैंट्रों कार में तीन लाेग सवार हाेकर जा रहे थे। इन्हाेंने टपरी स्टेशन के पास सतलक्षण किसान सेवा केंद्र ( पेट्राेल पंप ) से कार में पेट्रोल भरवाया और बगैर पैसे दिए ही कार दाैड़ा दी। सेल्समैन शिवकुमार ने शाेर मचाते हुए इनकी कार का शीशा पीटा ताे यह देखकर पंप स्वामी और उनके बेटे ने अपनी कार इस सैंट्रों कार के पीछे दाैड़ा दी।
अभी तक किसी काे नहीं पता था कि कार में सवार युवक पुलिसकर्मी हैं। दरअसल यह तीनों ही सादी वर्दी में थे। इन्हे रास्तों के बारे में जानकारी नहीं थी और जब इन्हाेंने देखा कि पंप स्वामी पीछा कर रहा है ताे कार काे टपरी शराब फैक्ट्री की ओर दाैड़ा दिया। यहां आगे चलकर इन्हाेंने कार काे एक फार्म हाउस में घुसा दिया। यहां पर ये घिर गए और पीछे से आ रहे पंप स्वामी व सेल्समैन ने इन्हे पकड़ लिया।
इसी बीच पुलिस भी आ गई। कार में सवार एक व्यक्ति ताे भागने में कामयाब हाे गया लेकिन दाे को माैके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि दाेनों पुलिसकर्मी हैं। दाेनों शराब के नशे में लग रहे थे इस पर इनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल पंप स्वामी की ओर से पूरे मामले काेई तहरीर नहीं आई है। दाेनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है जिसके आधार पर इनके कृत्य की रिपाेर्ट सीनियर ऑफिसर काे भेजी जा ही है।
Updated on:
24 May 2020 08:38 pm
Published on:
24 May 2020 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
