24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर SSP ने लिया तगड़ा एक्शन! त्योहार की ड्यूटी से गायब 16 पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

Saharanpur News Today Hindi: सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने नवरात्रि के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।
2 min read
Google source verification
Saharanpur SSP took strong action shakumbhari temple 16 police suspended

16 पुलिसकर्मी निलंबित | Image Source - 'X'

Saharanpur SSP took action 16 police suspended: यूपी के सहारनपुर के मां शाकुंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 16 पुलिसकर्मियों को एसएसपी आशीष तिवारी ने निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। मंदिर क्षेत्र में आयोजित मेला और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल

मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं। इस बार मेला मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले नागलमाफी में लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही पीएसी के जवान भी मोर्चा संभाल रहे हैं।

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची

एसएसपी आशीष तिवारी ने निलंबन में शामिल पुलिसकर्मियों की सूची भी जारी की है। इसमें निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मनबीरी सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण सोलंकी, हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल रोबिन कुमार, कांस्टेबल मुनीश कुमार, कांस्टेबल निर्मला, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल धनंजय सरकार, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हरिओंम सिंह और कांस्टेबल भोपाल सिंह शामिल हैं।

एसएसपी का बयान- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि त्योहारी सीजन में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

त्योहारी सीजन में विशेष निगरानी

नवरात्रि और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी है। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग