22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर तनाव- आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, प्रशासन में हड़कंप

सहारनपुर मर्डर केस : पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के आरोप में केस किया दर्ज, लेकिन अभी भी हाथ खाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 May 2018, 1:26 PM IST

saharanpur

सहारनपुर। सहारनपुर में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या के बाद इलाके में माहौल गरमाया हुआ है। पुलिस ने भले ही चार लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल उनके हाथ खाली हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों धरने पर बैठ गया है, प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: विपक्ष की सेंधमारी से रोकने के लिए बीजेपी ने शुरू की किलेबंदी, बनाया खास प्लान

दरअसल महाराणा प्रताप की जंयती के दिन राजपूत समाज के लोग जुलूस निकाल रहे थे। तभी भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में जबरदस्त तनाव देखने को मिला। जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सचिन के शव को पोस्टमार्टम के करने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के साथ ही परिजनों में झड़प की भी खबरें सामने आईं। हालाकि प्रशासन के रात भर मान मनौव्ल के बाद भोर में चार बजे परिजनों ने शव को पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाने के विरोध में गांव से पलायन कर ग्रामीणों ने जंगल मे लगाया तंबू

मृतक सचिन के शव का एक्सपर्ट पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमे सचिन को गले में एक गोली लगी पाई गई। वहीं पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई और रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दिया गया। जबकि शव वापस परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन इलाके में अभी भी माहौल शांत नहीं है। 400 से 500 लोगों ने शव को सड़क पर रख कर धरना करना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में महिलाएं भी हाथों में पोस्टर लेकर शांती पूर्ण प्रदर्शन कर रही हैं।परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर तनाव- आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ो लोग, प्रशासन में हड़कंप

वहीं इलाके में किसी भी प्रकार की हिंसा ना हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथी ही पैरामिलिट्री फोर्स भी भारी संख्या में तैनात हैं और आसपास गश्त लगा रहे हैं। वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। किसी तरह की अफवाह ना फैले इसके लिए इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: शमी-हसीन विवाद थमने की ओर,14 को आ सकते हैं गांव की पंचायत में