1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद सहारनपुर में तनाव, इंटरनेट सेवाएं बाधित

Saharanpur Murder Case : जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात की गर्इ पुलिस फोर्स, बवाल की आशंका से सहारनपुर प्रशासन ने बंद की इंटरनेट सेवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 12:55 PM IST

saharanpur news

सहारनपुर।यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भार्इ की मौत के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हालातों पर काबू पाने के लिए गांव समेत कस्बों में भारी पुलिस फोर्स,पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गर्इ है। इसके साथ ही जिले की अनिश्चीत काल के इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गर्इ है। वहीं जिलाध्यक्ष के परिजन समेत गांव की महिलाएं धरने पर बैठ गर्इ है। महिलाआें व अन्य लोगों का आरोप है कि रामनगर के पास महाराणा प्रताप भवन तक शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस अधिकारी मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें-तूफान का कहर: किसान पर मौत बनकर गिरी बिजली आैर...

महाराणा प्रताप की जयंती पर चल रहा था समारोह कराया बंद

जानकारी के मुताबिक बुधवार को क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सहारनपुर के रामनगर से शोभायात्रा निकाल रहे थे। जिला प्रशासन ने 150 लोगों के साथ शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी थी। तैयारियों के बाद बुधवार सुबह शोभा यात्रा शुरू हुर्इ। शोभा यात्रा रामनगर के पास महाराणा प्रताप भवन तक पहुंची थी। उसी दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया का भाई सचिन भवन के सामने से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को गोली लगी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एेसे में मौके पर पहुंचे पुलिस आैर प्रशासन अधिकारियों ने तुरंत ही समारोह को बंद करा दिया। तनाव की स्थिती को देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गर्इ है।

यह भी पढ़ें-गाड़ी के विवाद में पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने कर दिया ये काम

शव को लेकर पुलिस आैर भीम आर्मी में हुर्इ खिंचतान

वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिती बन गर्इ। जिला अस्पताल में भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जमा हो गए। वहीं मोर्चरी पर शव ले जाने को लेकर जिलााधिकारी आैर एसएसपी के बीच हलकी नोंक झोंक हो गर्इ। शव को लेकर भीम आर्मी आैर पुलिस में खिंचतान भी हुर्इ। वहीं जिला अस्पताल से लेकर रामनगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी रखी गर्इ।

यह भी पढ़ें-इस भाजपा प्रत्याशी ने गठबंधन पर दिया यह बड़ा बयान

पुलिस को नहीं मिली तहरीर, दुकानें हुर्इ बंद

वहीं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भार्इ की मौत मामले में खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार की आेर से अभी तक तहरीर नहीं दी गर्इ है। तनाव की स्थिती बनी हुर्इ है। जिस को देखते हुए लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। लोगों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। वहीं एेसी स्थिती में तनाव आेर न बढ़े इसको देखते हुए। जिले की इंटरनेट सेवा अनिश्चीत काल के लिए बंद कर दी गर्इ है।