21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive : कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में ‘पैदा’ हुए बच्चे का नाम मां ने रखा ‘सैनिटाइजर’

Highlights माता पिता ने कहा कोरोना खत्म करने काे पैदा हुआ उनका बेटा दाेनाें ने मिलकर नवजात बच्चे का नाम रखा सैनिटाइजर  

2 min read
Google source verification
shivmani1.jpg

saharanpur

सहारनपुर। COVID-19 कोरोना वायरस के खतरे के बीच सहारनपुर में जन्मे एक बच्चे का नाम माता-पिता सैनिटाइजर(sanetizer) रखा है। इस नवजात शिशु के माता-पिता का कहना है कि उनके बच्चे का जन्म कोरोना संक्रमण काे खत्म करने के लिए हुआ है। इसलिए उन्हाेंने बच्चे का नाम सैनिटाइजर रखा है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर गश्त कर रही पुलिस पर की फूलों की वर्षा, बच्चों ने गुल्लक किए दान

माेहल्ला विजय विहार के रहने वाले ओमवीर सिंह माेबाइल रिचार्ज करने का काम करते हैं। रविवार काे इनकी पत्नी माेनिका ने शारदा नगर स्थित डॉक्टर पूनम त्यागी के मैटरनिटी नर्सिंग हाेम में बच्चे काे जन्म दिया। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लॉक डाउन में जन्मे इस बच्चे के जब माता-पिता ने सैनिटाइजर कहकर पुकारा ताे स्टाफ ही हैरान रह गया। सभी ने इस नाम का तालियां बजाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील पर 'Aarogya Setu' ऐप इंस्टॉल करने में गौतमबुद्धनगर यूपी में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट

नवजात शिशु के पिता ने बताया कि, लॉक डाउन में पत्नी काे डिलीवरी के लिए अस्पताल तक लाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। ओमवीर के अनुसार इस परेशानी का देखते हुए ही भी उन्हाेंने अपने बेटे का नाम सैनेटाइजर रखा है। अब उनके बेटे काे हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hapur: सादे कपड़ों में दुकान में लाइन में लगे सीओ, दो दुकानदारों पर FIR

बच्चे की मां माेनिका का कहना है कि जिस तरह से यह राेग चारों और फैल रहा है। मां ने बताया कि रविवार काे उनके यहा बेटे ने जन्म लिया। सभी लाेग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें इसी साेच के साथ उन्हाेंने अपने बेटे का नाम सैनेटाइजर रखा है। यह भी बताया कि इससे एक ताे उनके बेटे का जन्म हमेशा याद रहेगा और दूसरे लाेग जागरूक हाेंगे।

यह भी पढ़ें: मोतीबाग के पास युवक की हुई मौत, प्रशासन हुआ अलर्ट