1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का शनिवार 3 अगस्त का राशिफल

शनिवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का भविष्यफल आईए जानते हैं 3 अगस्त काे क्या कहते हैं भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन Rashifal with Horoscope prediction 3 august 2019

5 min read
Google source verification
saharanpur

rashifal 18 march 2019

Saturday Rashifal 3 august 2019 मेष राशि | aaj ka rashifalMesh Rashi चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
हालात बदल रहे हैं। ऐसे में आपको नए निर्णय करने पड़ सकते हैं। अपने कार्यों का आकलन कीजिए, खुद से बातें कीजिए। ऐसा करने से आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे स्थितियाें से निपटने की उर्जा जुटा पाएंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। अगर आप ऋण लेने के लिए प्रयास कर रहे थे तो आज आपको ऋण प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अचानक की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें रफ्तार से बचें वाहन तेज ना चलाएं।

Saturday Rashifal 3 august 2019 वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए कठिनाई भरा समय है। दोपहर तक का समय सचेत रहने वाला है। शांत रहिए किसी पर भी विश्वास नहीं करना है और वाणी में भी मधुरता रखनी है। आज के राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं इसलिए विपरीत परिस्थितयाें में हालात पर काबू पा लेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी आज भाग्य आपके साथ हैं लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है इसलिए भाग्य के सहारे बैठना उचित नहीं रहेगा आप कर्म पर ध्यान दीजिए जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको उन्नति प्राप्त होगी प्रगति मिलेगी। आज ब्राह्मण को पानी दान करना आपके लिए शुभ है।


Saturday Rashifal 3 august 2019 मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी। आज अपने कौशल का प्रदर्शन करने का समय है। आपके अंदर जो क्षमताएं हैं उन्हें आप दूसरों को दिखाइए। जब तक आप ऐसा नहीं करेंगे लोग आप की क्षमता को नहीं जानेंगे। दोपहर का समय कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। शाम को घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहना होगा।


Saturday Rashifal 3 august 2019 कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज आपका कानूनी पक्ष थोड़ा कमजोर है। इसलिए आपको विवाद से बचना है। आज किसी से भी लड़ाई करना कर्क राशि वालों के लिए उचित नहीं है। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अभी आप को शांत रहना होगा। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे लाभ आज हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र की वजह से आपके बिगड़े काम बनेंगे।

Saturday Rashifal 3 august 2019 सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरुषों के लिए आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा नौकरी पेशा लोगों को अचानक धन लाभ हो सकते हैं। आज कुछ लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे आज लालच में आकर आप किसी स्कैंडल में भी फंस सकते हैं। इसलिए आपको सचेत रहना चाहिए दूसरों की गलतियों से भी आपको सीखना चाहिए। जरूरी नहीं है कि खुद ही गलती करने के बाद सीखें आपके आसपास के लोग जो गलतियां कर रहे हैं उनसे सीखने का समय है ताकि भविष्य की योजनाओं को और बेहतर ढंग से प्रभावी किया जा सके।

Saturday Rashifal 3 august 2019 कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज चिंताएं आपको घेर सकती हैं। परेशानियां अचानक आ सकती हैं। घरेलू चिंताओं में भी दिन बीतेगा आज कुछ ऐसा करने का समय है जो आप पिछले कई दिनों से सोच रहे थे। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज उस कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। आज नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ी आपको कामयाबी मिलेगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।

Saturday Rashifal 3 august 2019 तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 3 अगस्त का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे हैं उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन कुछ अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आज आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को परख लें पढ़ लें। आज सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। आपको अपने कार्यों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है।


Saturday Rashifal 3 august 2019 वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
नौकरी पेशा लोगों के लिए शनिवार आज का दिन चुनौती भरा रह सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना बनी हुई हैं। जिन लोगों को अपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आपका उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें आज नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के साथ-साथ ट्रांसफर की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। आज कोई भी निर्णय करने से पहले उसके दोनों पहलुओं को जरूर देख लें। कुछ लुभावने प्रस्ताव दिन में मिल सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना होगा। धर्य बनाकर रखें जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं कर रहा है। वाणी में मधुरता भी बनाकर रखनी होगी।

Saturday Rashifal 3 august 2019 धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi rashifal in Hindi ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए सामान्य योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज भगवान शनि के समक्ष सरसों के तेल का दिया जलाएं ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में वृद्धि होगी और आपके जो विरोधी हैं आपके जो दुश्मन हैं वह भी शांत होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय से अपने कार्यों को पूरा कर ले आज आपके कार्यों की समीक्षा भी हो सकती है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन चुनौती भरा है। प्रतिस्पर्धा में आज आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Saturday Rashifal 3 august 2019 मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 3 अगस्त शनिवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है, जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए भी आज चुनौतियां दिखाई दे रही हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। अपने ही कुछ लोग छल करने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।


Saturday Rashifal 3 august 2019 कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi horoscope in hindi गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज कुछ गलतफहमियां आपके बीच आ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना होगा। अपने कार्यों को समय से पूरा करें। महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी सम्मान मिलेगा। रोजगार के नए अवसर आपके लिए खुल रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं नए कार्य शुरू कर सकते हैं। दोपहर के समय कोई भी शुभ कार्य आपको नहीं करना है 1:00 से 2:00 बजे का समय कुंभ राशि वालों के लिए उचित नहीं है।

Saturday Rashifal 3 august 2019 मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi Rashifal by name
दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए सावधानी बरते हैं खाने-पीने की वस्तुओं में भी सचेत रहें। अधिक भोजन करना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। बाहर का खाना आपके लिए ठीक नहीं है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से भोजन कराना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।