
call girl
सहारनपुर। नवीन नगर के एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने 7 लड़कियों और महिलाओं के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी शहर के बीचाे-बीच एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान कुछ लड़के और लड़कियां भागने में कामयाब हो गए जिनके बारे में पुलिस लगा रही है।
वाट्सऐप पर हाेती थी बुकिंग
पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि लड़कियाें की बुकिंग वाट्सऐप पर हाेती थी। साेशल साइट्स WhatsApp के जरिए पहले लड़कियाे और महिलाओं के फाेटाे भेजे जाते थे और फिर यहीं पर उनकी एक रेट लिस्ट भी भेजी जाती थी। इस तरह साेशल मीडिया के जरिए यह धंधा फल फूल रहा था।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया की जो लड़कियां पकड़ी गई हैं उनमें से कुछ पड़ोसी राज्य हरियाणा के शहर यमुनानगर और चंडीगढ़ से बुलाई गई थी। जो लड़के गिरफ्तार किए गए हैं उनमें सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लड़कों में दो लड़के जान खेड़ी के रहने वाले हैं इन्हाेंने अपने नाम अनूप और शेखर बताए हैं। एक लड़के ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया है जाे अंबेहटा का रहने वाला है। चौथा लड़का निशांत है कोतवाली सदर बाजार की ही कांशी राम कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने एक लड़की को मुक्त भी कराया है। इस लड़की ने पुलिस काे बताया कि, उसे जबरन बुलाया गया था। जब पुलिस ने छापेमारी की तो लड़की ने रो-रोकर अपनी कहानी बताई और उसने बताया कि उसे यहां उसकी मर्जी के खिलाफ लाया गया था। पुलिस ने इस लड़की को अपना गवाह बना लिया है बाकी अन्य सभी महिलाओं और लड़कियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत चार्ज लगाने के बाद नारी निकेतन भेजा जा रहा है।
महिलाओं के बैग से मिले महंगे स्मार्टफोन
जब इन महिलाओं से पूछताछ की गई तो इन्हाेंने अपनी गरीबी को ढाल बनाने की कोशिश की और कहा कि गरीबी की वजह से वह इस कार्य में आती हैं लेकिन जब के बैग खोले गए तो पुलिस भी हैरान रह गई। इनके बैग से Samsung , Oppo , Vivo , Nokia कंपनी के महंगे स्मार्टफोन मिले हैं। इन फाेन की बाजार में कीमत 15से 20 हजार तक है।
Updated on:
26 Jun 2019 06:23 am
Published on:
25 Jun 2019 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
