
सहारनपुर. यह खबर आपको हैरान कर देगी। सहारनपुर में एक अधेड़ ने चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसी दौरान अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना की वीडियो भी बना लिया। इसके बाद यह अधेड़ इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 6 माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है। इस पर जब परिजनों ने अपनी बेटी से बात की तो पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाला एक अधेड़ उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था और पिछले छह माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
इस घटना के बाद किशोरी को लेकर परिजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस को बताया कि थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाता खेड़ी का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले 6 माह से उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले अधेड़ ने एक दिन उसे अपने पास बुलाया था और चाकू की नोक पर उसके साथ संबंध बना लिए थे और इसी दौरान उसने पूरी घटना की वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद से वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था और उसे अपने पास बुला लेता था। किशोरी के पिता ने आरोपी रिजवान पुत्र इकबाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
यह घटना पूरे सहारनपुर में चर्चा और चिंता का विषय बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकृत मानसिकता की इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि बच्चे घर से बाहर ही नहीं बल्कि अपने गली और मोहल्लों में भी सुरक्षित नहीं हैं और बच्चों के प्रति बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
पोक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
थाना मंडी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं उस नजरिए से यह घटना बेहद शर्मनाक है। आरोपी को सजा दिलाए जाने के लिए मजबूती से सबूत और गवाह इकट्ठे किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस इस मामले में चार्जशीट फाइल करेगी।
Published on:
29 Jan 2018 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
