5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार बरसात से यूपी के सहारनपुर में बाढ़ जैसे हालात देखें Photo

और खबर की खास बातें पहाड़ी इलाकाें में लगातार बरसात से बरसाती नदियां उफान पर सहारनपुर में यमुना नदीं उफान पर गांव वालाें में दहशत सहारनपुर में बरसाती नदियां पूर्व में दिखा चुकी हैं राैद्र रूप

2 min read
Google source verification
saharanpur news

flood in saharanpur

सहारनपुर। पहाड़ी क्षेत्राें में लगातार बरसात से सहारनपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बरसाती नदियां उफान पर हैं। बरसाती नदियाें में पानी की अधिकता देखकर घाड़ क्षेत्र के लाेगाें में दहशत का महाैल है। प्रशासन की ओर से घाड़ क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है लेकिन ग्रामीणाें काे डर इस बात का है कि रात के समय बरसाती नदियां उफान पर आई ताे क्या हाेगा ?

इन इलाकाें में है अधिक पानी

सहारनपुर का घाड़ इलाका बरसाती नदियाें से खासा प्रभावित रहता है। बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र का इलाका है ऐसा है कि यहां बरसात में नदियां उफान पर आ जाती हैं। इसका कारण यह है कि, शिवालिक की पहाड़ियाें में लगातार बरसात हाेने से पानी उत्तराखंड के बॉर्डर पर पड़ने वाले सहारनपुर के घाड़ इलाके में पहुंच जाता है। शनिवार शाम से शिवालिक की पहाड़ियाें में बरसात शुरु हुई जिससे सहारनपु की बरसाती नदियां उफान पर आ गई। रविवार शाम हथनीकुंड बैराज से यमुना नदीं में भी करीब आठ लाख क्यूसेक पानी छाेड़ दिया गया। इससे यमुना भी उफान पर आ गई और सरसावा क्षेत्र में कई गांव जलमग्न हाे गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी बाढ़ आशंकित क्षेत्राें में टीमें लगाई गई हैं। गश्त कराई जा रही है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियाें काे भी बाढ़ आशंकित इलाकाें के लिए अलर्ट किया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..