5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोप: ग्रामीण को डराकर थाना प्रभारी ने पत्नी के नाम कराई करोड़ों रुपये की जमीन, CM से शिकायत पर SSP ने बैठाई जांच

सहारनपुर के एक थाना प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करके करोड़ों रुपये कीमत की जमीन अपनी पत्नी के नाम कराने का आरोप है। मुख्यमंत्री UP CM Yogi Adityanath पोर्टल पर शिकायत के बाद एसएसपी SSP ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
police_jeep.jpg

सहारनपुर पुलिस

थाना प्रभारी के इस कारनामे की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने अपने पद का दुरूपयोग करके करोड़ों रुपये की जमीन अपनी पत्नी के नाम करा ली। मुख्यमंत्री से की गई इस शिकायत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने इस पूरे मामले में जांच बैठा दी। अब देखना होगा कि जो आरोप थाना प्रभारी पर लगे हैं उनमें कितना दम है। आरोप लगने के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

करोड़ों रुपये की जमीन का बैनामा 48 लाख में कराने का आरोप
मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले सचिन नाम के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया है कि सहारनपुर के एक थाने के प्रभारी ने कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सहारनपुर के सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति की 1.64 हेक्टेयर भूमि को हड़प लिया। इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बताते हुए कहा गया है कि एसओ ने महज 48 लाख रुपये में इस भूमि का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया।

अधिवक्ता के माध्यम से कराई गई शिकायत
देवेंद्र शुक्ला नाम के अधिवक्ता के माध्यम से ये शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कराई गई है। इस शिकायत में पूरे मामले को खोलते हुए आरोपों की जांच कराए जाने की मांग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि एसपी ट्रैफिक से आरोपो की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप गलत निकले तो शिकायतकर्ता के खिलाफ और यदि आरोप सही निकले तो थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।